Khatu Shyam controversy
Khatu Shyam controversy: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान के अजमेर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथावाचक किरीट भाई के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया. खाटू श्याम बाबा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप के बाद बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने विरोध प्रदर्शन किया और सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की. घटना के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी.
अजमेर के जवाहर रंगमंच में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में कथावाचन के दौरान किरीट भाई ने खाटू श्याम बाबा को लेकर कथित टिप्पणी की. कार्यक्रम में मौजूद कुछ श्रद्धालुओं ने इस बयान पर आपत्ति जताई. इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया और श्याम भक्तों में नाराजगी फैल गई.
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उस निजी होटल के बाहर पहुंच गए, जहां किरीट भाई ठहरे हुए थे. प्रदर्शनकारियों ने होटल के बाहर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और कथावाचक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की. स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी.
यह भी पढ़ें: पेपर लीक पर फूटा छात्रों का गुस्सा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बवाल; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
विरोध के बीच किरीट भाई ने अपनी ओर से सफाई देते हुए कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह बाबा श्याम और सभी श्याम भक्तों से क्षमा मांगते हैं. उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद भी व्यक्त किया.
हालांकि, प्रदर्शन कर रहे श्याम भक्तों का कहना है कि कथित विवादित टिप्पणी सार्वजनिक मंच से की गई थी, इसलिए माफी भी सार्वजनिक मंच से ही मांगी जानी चाहिए. उनका कहना है कि इससे श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान होगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. अजमेर में धार्मिक संगठनों और श्याम भक्तों के बीच इस मुद्दे को लेकर नाराजगी बनी हुई है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि किरीट भाई सार्वजनिक मंच से माफी मांगते हैं या नहीं.
भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…