देश

बीज निगम घोटाले में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का खुला चैलेंज: एसीबी दफ्तर पहुंचकर बोले-अगर मैं दोषी हूं तो मुझे गिरफ्तार करें

Rajasthan Seed Corporation Scam: राजस्थान के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय पहुंचकर राजस्थान राज्य बीज निगम मामले में चल रही जांच को लेकर अपना पक्ष रखा.

एसीबी अधिकारियों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री मीणा ने कहा कि यदि जांच में वह दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें बिना किसी हिचकिचाहट के गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि वह निर्दोष हैं तो एसीबी को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करना चाहिए, ताकि उनके नाम को लेकर पैदा हुए सभी संदेह दूर हो सकें.

मीडिया और लोगों के बीच भ्रम की स्थिति

उन्होंने कहा कि राजस्थान राज्य बीज निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक जुगल किशोर की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में दर्ज एफआईआर में एक ‘डॉ.’ और ‘सतीश पीए’ का उल्लेख है, जिससे मीडिया और आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है.

मंत्री मीणा ने मांग की कि एसीबी एफआईआर में उल्लेखित व्यक्तियों की स्पष्ट पहचान बताए और यह भी स्पष्ट करे कि दस्तावेज में जिस ‘डॉ.’ का जिक्र है, उसका किसी मंत्री से कोई संबंध है या नहीं.

उन्होंने कहा कि इस अस्पष्टता के कारण कई तरह की अटकलें और गलतफहमियां पैदा हो रही हैं.

मेरी छवि की जा रही खराब

अपनी छवि खराब करने की साजिश का आरोप लगाते हुए मंत्री ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उनका नाम इस विवाद से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें पता है कि इसके पीछे कौन लोग हैं, लेकिन, फिलहाल वह किसी का नाम उजागर नहीं करना चाहते.

मंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम को बेहद पीड़ादायक बताते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े किसी भी वित्तीय लेन-देन में उनकी कोई भूमिका नहीं है.

किसी की प्रतिष्ठा को ना पहुंचाए नुकसान

मंत्री मीणा ने एसीबी से कहा कि वह अपनी लक्ष्मण रेखा में रहकर काम करे और तथ्यों की पुष्टि किए बिना किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान न पहुंचाए. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से चर्चा करेंगे और जरूरत पड़ने पर स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- यूरोप दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम मोदी, उद्योग जगत को दिया ‘कौशल और नवाचार’ का मंत्र

मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में ‘डॉ. मंत्री’ शब्द का इस्तेमाल किया गया, जिससे अनावश्यक भ्रम पैदा हुआ और अप्रत्यक्ष रूप से उनका नाम मामले से जोड़ने की कोशिश हुई.एसीबी एफआईआर में उल्लेखित लोगों की पहचान सार्वजनिक करे, ताकि जनता के बीच फैली गलतफहमियां दूर हो सकें.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

26 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

2 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

2 hours ago