देश

जानिए क्यों हेमंत सोरेन के मंत्री पर गरमाए स्पीकर, क्यों किया मोबाइल जब्त

झारखंड विधानसभा सत्र के अंतिम दिन एक अनोखा वाकया देखने को मिला, जब जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी का मोबाइल जब्त कर लिया गया. यह कार्रवाई विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के निर्देश पर की गई.

दरअसल, मंत्री हफीजुल हसन सत्र के दौरान किसी से फोन पर बातचीत कर रहे थे, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हो रही थी. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई और तुरंत फोन जब्त करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद नियमों का पालन नहीं किया जाता.

प्रश्नकाल के दौरान हुआ विवाद

घटना उस समय हुई जब कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव सदन में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठा रहे थे. उसी दौरान मंत्री हफीजुल हसन अंसारी मोबाइल पर बात करने लगे. प्रदीप यादव ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि सत्र के दौरान फोन का इस्तेमाल कार्यवाही में बाधा डालता है.

स्पीकर का सख्त रुख

विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि बार-बार मना करने के बावजूद नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. इसके बाद उन्होंने मंत्री का फोन जब्त करने का आदेश दिया. सदन में मौजूद कर्मी ने मंत्री का मोबाइल लेकर अध्यक्ष के आसन पर जमा कर दिया. झारखंड विधानसभा में इस घटना ने सदस्य अनुशासन और नियमों के पालन पर एक नई बहस छेड़ दी है.

-भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

32 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

51 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

53 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

60 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

60 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

1 hour ago