देश

4 करोड़ की रंगदारी मांगना पड़ा भारी, फायरिंग करने वाले बिश्नोई गैंग के शूटर को पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट- तनु


लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस ने मिलकर एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए खूंखार शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है. महज 23 साल का यह आरोपी आगरा का रहने वाला है, लेकिन इसके कारनामे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं.

उत्तम नगर में बिछाया गया था जाल

पुलिस को खबर मिली थी कि लॉरेंस गैंग का यह वांटेड शूटर दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में छिपा हुआ है. इसके बाद दिल्ली और राजस्थान पुलिस की एंटी-गैंगस्टर स्क्वाड ने एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया और घेराबंदी करके प्रदीप को दबोच लिया. प्रदीप की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी राहत है, क्योंकि वह पिछले काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था.

4 करोड़ की रंगदारी और ताबड़तोड़ फायरिंग

प्रदीप उर्फ गोलू पर राजस्थान के गंगानगर में दो बेहद गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरोप है कि उसने अपने गैंग के साथ मिलकर वहां के एक बड़े कारोबारी से 4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी. जब व्यापारी ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो डराने के लिए मई 2025 में उसने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी. इस घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

जांच में यह भी सामने आया है कि प्रदीप सिर्फ गोलियां ही नहीं चलाता था, बल्कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए हथियारों की सप्लाई का जिम्मा भी संभाल रहा था. पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं. वह गैंग के दूसरे गुर्गों तक गोला-बारूद पहुंचाने वाले एक मुख्य कड़ी (सप्लायर) के रूप में काम कर रहा था.

अब होगी आगे की पूछताछ

प्रदीप के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं. दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद अब राजस्थान पुलिस उसे अपनी हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि प्रदीप से पूछताछ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई और गुप्त ठिकानों और आने वाली साजिशों का पर्दाफाश हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: मेले की मौज पड़ी भारी! तातापानी महोत्सव में समोसे ने मचाया कोहराम, फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए ग्रामीण

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

शतरंज के मैदान पर भारत का दबदबा देखकर बोले अमित शाह- खिलाड़ियों की रणनीति और मेहनत ने बढ़ाया देश का मान

46वें FIDE Chess Olympiad में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपन वर्ग में सिल्वर…

44 seconds ago

एंसी सोजन ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

एंसी सोजन एडाप्पिल्ली ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल…

10 minutes ago

पटना की सड़कों पर फिर हुआ बवाल! बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, डाकबंगला चौराहा बना जंग का मैदान

Patna Protest: पटना में सोमवार को एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और…

18 minutes ago

अचूक निशाना और गजब का संयम! ईशा सिंह के सिल्वर मेडल जीतने पर अमित शाह ने दी बधाई, कही यह बड़ी बात

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत…

27 minutes ago