भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के लिए 8 नवंबर का दिन बेहद खास रहा. रविवार को उन्होंने अपने जीवन के 100वें वर्ष में कदम रखा. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनके आवास पहुंचे और जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी ने आडवाणी के लंबे राजनीतिक सफर और देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.
आडवाणी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी मुख्यालय में विशेष हवन का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक चला. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. सभी ने इस मौके पर आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की. पार्टी के भीतर उनके योगदान और नेतृत्व को लेकर सम्मान का भाव देखने को मिला.
प्रधानमंत्री मोदी ने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए आडवाणी के जीवन और राजनीतिक योगदान पर एक लेख भी लिखा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि 8 नवंबर ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि आडवाणी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. पीएम ने कहा कि उन्होंने अपने लेख में भारत के प्रति आडवाणी के अमूल्य योगदान को सामने रखने की कोशिश की है.
पीएम मोदी ने आडवाणी के संघर्षपूर्ण जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने देश के बंटवारे का दर्द सहा और फिर नए सिरे से जिंदगी शुरू की. इसके बाद जनसंघ को मजबूत करने और भारतीय जनता पार्टी के निर्माण में अहम भूमिका निभाई. आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका संघर्ष भी देश के राजनीतिक इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
प्रधानमंत्री ने सोमनाथ से अयोध्या तक निकाली गई रथ यात्रा में आडवाणी के नेतृत्व और सरकार में रहते हुए उनकी सेवाओं को भी याद किया. इसके अलावा उन्होंने आडवाणी की किताबें पढ़ने की आदत, भारतीय संस्कृति और सिनेमा के प्रति लगाव तथा लेखन की प्रतिभा का उल्लेख किया. पीएम मोदी के मुताबिक, आडवाणी के नेतृत्व ने बीजेपी को देशभर में मजबूत राजनीतिक पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई.
– भारत एक्सप्रेस
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…
UP News: दिवाली के मौके पर अखिलेश यादव की संभावित अयोध्या यात्रा को लेकर यूपी…
इजराइल में सत्ता परिवर्तन की संभावना तेज हो गई है. राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी…