UP News: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बुधवार को गृह मंत्रालय द्वारा निर्देशित राष्ट्रीय स्तर की सिविल मॉक ड्रिल के तहत एक आपातकालीन निकासी अभ्यास (Emergency Evacuation Mock Drill) सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. यह अभ्यास हवाईअड्डे की आपातकालीन संचालन योजना के अनुरूप किया गया, जिसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जांच और उसे सुदृढ़ बनाना था.
इस अभ्यास का समन्वयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने किया, जिसमें हवाई अड्डे के सभी प्रमुख हितधारकों जैसे एयरलाइंस, ग्राउंड स्टाफ, मेडिकल यूनिट, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों, ने सक्रिय भागीदारी की.
ड्रिल के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि हवाई अड्डे का सामान्य संचालन पूरी तरह सुचारु रूप से चलता रहे और यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. अभ्यास की योजना इस तरह बनाई गई थी कि सुरक्षा अभ्यास और दैनिक गतिविधियों के बीच संतुलन बना रहे.
हवाई अड्डा प्रशासन ने बताया कि इस तरह के अभ्यास न केवल सुरक्षा उपायों की समीक्षा में सहायक होते हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करते हैं कि आपातकाल की स्थिति में सभी एजेंसियां मिलकर त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया दे सकें.
ये भी पढ़ें- आतंक पर ‘सटीक प्रहार’: रात 1:04 बजे पहला हमला…1:28 बजे तक दागी गईं 24 मिसाइलों ने PAK में मचाया कोहराम
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…