लखनऊ की सहारा सिटी में भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप; 14 दमकल गाड़ियां मौके पर
UP News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा सिटी में गुरुवार शाम पार्किंग क्षेत्र में भीषण आग लग गई. आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया. मौके पर 14 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं.
लखनऊ में ED के नए ‘प्रवर्तन भवन’ की रखी गई नींव, 2029 तक पूरा होगा निर्माण
लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ. चक गजरिया में बनने वाले इस भवन की आधारशिला निदेशक राहुल नवीन ने रखी. निर्माण कार्य फरवरी 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है.
लखनऊ में जनजातीय भागीदारी उत्सव, जानिए 4 दिन में क्या-क्या होगा खास? प्रवेश रहेगा बिल्कुल नि:शुल्क
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ के यूपी दर्शन पार्क में सोमवार 23 नवंबर से 26 नवंबर तक चार दिवसीय जनजातीय भागीदारी उत्सव शुरू हो रहा है. इस उत्सव में 12 राज्यों के 500 से अधिक कलाकारों के साथ-साथ कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के सांस्कृतिक दल भी प्रस्तुति देंगे.
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव फेंककर हुए फरार; गिरफ्तार
Lucknow Murder Case: लखनऊ के जानकीपुरम में निजी चालक दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने प्रेमी मनोज के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात के बाद शव फेंककर फरार हो गई.
‘कल बंगाल और UP के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी…’ IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह और लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह में लेंगे हिस्सा
पीएम मोदी 21 नवंबर को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वे शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
कल लखनऊ आएंगे पीएम मोदी! 52 हुनरमंदों को करेंगे सम्मानित, पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहा ये बड़ा आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान वे देश के 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को सम्मानित करेंगे...
उत्तर प्रदेश में 10.96 लाख बढ़ी ‘आधी आबादी’, क्या है BJP का 50% वाला ‘W’ फॉर्मूला? जानें शुक्रवार की खिचड़ी
UP Election 2027 BJP Strategy: यूपी वोटर लिस्ट में 10.96 लाख नई महिला मतदाता जुड़ने के बाद BJP ने कमर कस ली है. 20 नवंबर को लखनऊ में CM योगी और विनोद तावड़े की बड़ी बैठक, 403 सीटों पर तैनात होंगी महिला विस्तारक.
विश्व शांति का मिशन संभालें एलन मस्क! यूपी के पूर्व कार्यवाहक सीएम डॉ. अम्मार रिजवी पत्र में क्या-क्या लिखा?
Dr Ammar Rizvi Letter to Elon Musk: यूपी के पूर्व कार्यवाहक सीएम डॉ. अम्मार रिजवी ने एलन मस्क को पत्र लिखकर अंतरिक्ष उपलब्धियों पर बधाई दी और पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण व विश्व शांति के लिए नेतृत्व करने की अपील की.
हजारों महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान, डॉ. राजकुमार सिंह चौहान की पहल ने पेश की सेवा और सम्मान की मिसाल
Women Welfare: लखनऊ के नारायणपुर स्थित सिंह गेस्ट हाउस में डॉ. राजकुमार सिंह चौहान के संयोजन में भव्य साड़ी वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हजारों महिलाएं शामिल हुईं. पूर्व सांसद रीना चौधरी और रालोद महासचिव अनिल दुबे ने महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और सशक्तीकरण पर जोर देते हुए आयोजन की सराहना की.
जल्दी करो..! अखिलेश को घेरते-घेरते घिर गए ओपी राजभर, किस विरोध में मिले मिठाई के डिब्बे?
OP Rajbhar house gherao Lucknow: एक ओर ओपी राजभर ने एक्स पर अखिलेश यादव और कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसा तो दूसरी ओर लखनऊ में पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर प्रधानों ने मंत्री के आवास का घेराव किया.







