देश

Lucknow: इंटरव्यू के लिए जा रही छात्रा की बेरहमी से हत्या, मुंह में ठूंसा कपड़ा, चेहरा नोंच डाला, जंगल में मिली लाश, गैंगरेप की आशंका

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. बीए की एक छात्रा का शहर से कुछ दूर जंगल में शव मिला है. आशंका जताई जा रही है कि उसका गैंगरेप किया गया है उसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को बंथरा से एक 22 वर्षीय बीए की छात्रा नौकरी के लिए इंटरव्यू देने लखनऊ जा रही थी. वह अपने घर से ई रिक्शा में बैठकर निकली थी. तभी ई रिक्शा चालक सहित कुल तीन लोग लड़की को लखनऊ शहर से पहले पड़ने वाले अमावा जंगल की ओर ले गए. यहां उन लोगों ने छात्रा के साथ जबरदस्ती की. उसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. शव को देखकर ऐसी आशंका जताई जा रही है कि छात्रा की हत्या करने से पहले आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार भी किया होगा. हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के लिए लड़की के शव को भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही वह कुछ बता पाएगी.

गिरफ्तार आरोपी दुष्कर्म मामले में पहले भी जा चुका है जेल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमावा के जंगल में छात्रा की बेरहमी से हत्या मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ई रिक्शा चालक का नाम रूप प्रकाश भूरा है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म करने के एक मामले में 2017 में जेल में गया था. करीब 3 साल की सजा काटने के बाद वह जेल से बाहर आया था.

ये भी पढ़े- “बृज भूषण शरण सिंह ने पहलवानों का बार-बार किया यौन उत्पीड़न”, जानिए चार्जशीट में क्या बोली दिल्ली पुलिस

सामुहिक दुष्कर्म की आशंका

वहीं, पुलिस छात्रा की इस हत्या मामले में मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. घटना के बाद पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कई साक्ष्य जुटाए हैं. इसके अलावा पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में लग गई है. अमावा जंगल में छात्रा की लाश मिलने से उसके घर कोहराम मच गया है. घरवालों ने इस मामले में गैंगरेप की आशंका जताई है. साथ ही परिजनों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago