देश

Lucknow: 25 मई को होगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन, वर्चुअली जुड़ेंगे मुख्य अतिथि PM नरेंद्र मोदी, नोएडा में आज से कबड्डी इवेंट्स शुरू

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 25 मई को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शुभारंभ होगा और इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. वह इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे और युवाओं को अपना स्नेह प्रदान करेंगे. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इसमें न केवल प्रदेश बल्कि देशभर के युवा खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं और अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे. प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ओडीओपी किट का उपहार भी दिया जाएगा. इस सम्बंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बैठक करने वाले हैं.

25 मई को बीबीडी यूनिवर्सिटी में गेम्स का उद्घाटन होगा. अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डा. नवनीत सहगल आज इकाना स्पोर्ट्स सिटी में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों को मुख्यमंत्री योगी को बताएंगे. इस सम्बंध में अपर मुख्य सचिव ने बताया कि एथलीटों के स्वागत और सम्मान में कोई कमी न हो. इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है. इस गेम्स का उद्घाटन जहां 25 मई को होगा, वहीं 3 जून को वाराणसी में इसका समापन होगा. बता दें कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 में देशभर के 200 संस्थानों के लगभग 4,700 एथलीट शामिल होने जा रहे हैं. सभी एथलीट अंडर-27 वर्ग में होंगे और 21 खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे. इनके अलावा 950 सपोर्टिंग स्टाफ, 1500 वालंटियर्स भी गेम्स में हिस्सा लेगें. 12 दिवसीय खेलों का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा वाराणसी, नोएडा और गोरखपुर में भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को भेजा चुनाव परिणाम, 29 को हो सकता है शपथ ग्रहण, एक जून को होगी कार्यशाला

वेन्यू स्थल पर बनेगा एक छोटा हास्पिटल

बता दें कि यूपी सरकार ग्लोबल इन्वस्टर्स समिट की तरह ही इस कार्यक्रम को भी ऐतिहासिक बनाने में जुटी है. इसको लेकर तमाम तैयारियां की गई हैं. खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं चाक-चौबंद होगी. तो वहीं पूरे शहर को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी के रंग में सजाया जाएगा. खिलाड़ियों एवं अन्य आगंतुकों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी. इसी के साथ गर्मी के दृष्टिगत पेयजल की अधिक से अधिक व्यवस्था होगी. महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था का भी खास बंदोबस्त किया गया है. स्वास्थ्यो को लेकर वेन्यू स्थल पर एक छोटा अस्पताल भी बनाया गया है. यहां पर चिकित्सक तैनात रहेंगे और दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी. चारों शहरों में 25 स्क्रीन के माध्यम से खेल का प्रसारण कराया जायेगा. एम्बुलेंस की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी. इसके लिए लखनऊ सहित नोएडा, वाराणसी एवं गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश भेज दिये गये हैं.

1500 वालंटियर्स देंगे सेवा

खिलाड़ियों की सुविधा के लिए 200 एनसीसी कैडेट् सहित 1500 वालंटियर्स की सेवाएं ली जायेंगी. इनके अतिरिक्त विभिन्न यूनिवर्सिटीज 42 लाइजनर आफिसर्स भी लगाये गये है. खिलाड़ियों के ठहरने के लिए वातानुकुलित कमरों की व्यवस्था की गई है. प्रतियोगिता के दौरान पुरस्कार वितरण के लिए प्रदेश मंत्रीगणों को आमंत्रित किया जा रहा है. साथ ही अन्य राज्यों के भी मंत्रीगणों को आमंत्रित किया जायेगा.

नोएडा में शुरू हुए खेल, लखनऊ में कल से होगा आगाज

भले ही खेलों का उद्घाटन 25 मई को होगा लेकिन नोएडा में मंगलवार से ही खेल शुरू हो गए हैं. ग्रेटर नोएडा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी कर रहा है. इसके लिए जिला प्रशासन, प्राधिकरण और जिला खेल विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. आज पहले दिन शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता के साथ खेलों की शुरुआत हो गई है. इस प्रतियोगिता में 16 टीम हिस्सा ले रहीं हैं. इनमें आठ बॉयज और आठ गर्ल्स की हैं. पहले दिन गर्ल्स के तीन और बॉयज के चार मैच होंगे. केंद्रीय एवं प्रदेश के मंत्रियों के साथ स्थानीय सांसद और विधायक इसका विधिवत उद‌घाटन शाम को करेंगे. इस समारोह में 1700 खिलाड़ी, कोच, वॉलंटियर्स और टीम मैनेजर शामिल होंगे. सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट की टीम मुस्तैद रहेगी. वहीं लखनऊ में कल से बीबीडी यूनिवर्सिटी मुख्य मैदान में खेलों का आगाज होगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Archana Sharma

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

1 second ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

25 minutes ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

47 minutes ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

2 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

2 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

2 hours ago