देश

‘मुझे बाला साहब का आशीर्वाद मिलेगा…दो भाइयों को एक किया!’, ठाकरे परिवार के एक होने पर CM फडणवीस का बयान

महाराष्ट्र की राजनीति में आज बड़ा चेंज आया, जब ठाकरे परिवार के दो चचेरे भाई- उद्धव और राज ठाकरे, करीब 20 साल बाद एक मंच पर नजर आए. मुंबई के वर्ली डोम में आयोजित ‘मराठी विजय रैली’ में दोनों नेताओं ने मराठी अस्मिता और हिंदी-मराठी भाषा विवाद को लेकर बयान दिए. उन्‍होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधा. वहीं, दोनों के एकसाथ आने पर मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभी प्रतिक्रिया दी है.

देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव और राज ठाकरे की रैली पर तंज कसते हुए कहा-


“मैं राज ठाकरे का आभार मानता हूं कि उन्होंने मुझे दो भाइयों को एक करने का श्रेय दिया. मुझे बाला साहेब का आशीर्वाद मिलेगा. लेकिन यह विजय रैली कम, रोने का कार्यक्रम ज्यादा था.”

बकौल फडणवीस, “25 साल तक महानगरपालिका उनके (गैर-भाजपा सरकार के) पास थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ, परंतु हमने मोदीजी के नेतृत्व में मुंबई का चेहरा बदला, हमें मराठी होने का अभिमान है, हम मराठी हैं. लेकिन हिंदुत्ववादी हैं, हमारा हिंदुत्व सबको साथ लेकर चलने का है.”

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बयान

इससे पहले मुंबई के वर्ली डोम के बाहर एक रैली में उद्धव और राज ठाकरे दोनों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा था. उद्धव और राज ठाकरे ने 48 मिनट के अपने संयुक्त भाषण में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन भाषा फॉर्मूले का मकसद मराठी भाषा की पहचान को कमजोर करना था. राज ठाकरे ने कहा, “हमें हिंदी से कोई आपत्ति नहीं, लेकिन इसे थोपना बर्दाश्त नहीं होगा. अगर मराठी के लिए लड़ना गुंडागर्दी है, तो हां, हम मराठी गुंडे हैं.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह नीति मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश का हिस्सा थी. उद्धव ठाकरे ने कहा, “हम एक साथ आए हैं और अब साथ रहेंगे. मराठी भाषा और संस्कृति की रक्षा हमारा लक्ष्य है.”

राज ने ऐसे किया था सीएम का जिक्र

अपने चचेरे भाई उद्धव से मिलने के दौरान राज ठाकरे ने अपने भाषण में चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा, “मैंने कहा था कि मेरा महाराष्ट्र किसी भी राजनीति से बड़ा है. आज 20 साल बाद मैं और उद्धव एक मंच पर हैं. जो बाला साहेब ठाकरे नहीं कर पाए, वह देवेंद्र फडणवीस ने कर दिखाया—हमें एक साथ लाने का काम.” इस बयान पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा.

Bharat Express Desk

Recent Posts

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

11 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

12 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

12 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

17 minutes ago

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

40 minutes ago

‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…

41 minutes ago