देश

देवेंद्र फडणवीस का उद्धव ठाकरे को गोल्डन ऑफर, मान गए तो महाराष्ट्र में आएगा सियासत में भुचाल

Maharashtra Politics: मराठी भाषा का विवाद पूरे देश में गरम है. महाराष्ट्र और मुंबई में इसे लेकर काफी बवाल भी हो रहा है. सियासी दल दो धड़ों में बंट गए हैं. एक इस मुद्दे को आसानी से हैंडल करने के पक्ष में है. वहीं दूसरा पक्ष इसे मराठी अस्मिता का सवाल बता रहा है और इसका सियासी लाभ लेने के फिराक में है. इस दौरान प्रदेश में सियासी बयानबाजी भी तेज हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को तगड़ा ऑफर दे दिया है. यह ऑफर ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ही उद्धव राज ठाकरे के साथ नजर आए थे. भले ही ये बयान मजाकिया हो लेकिन सियासी बाजार में इसके और भी कई मायने निकाले जा रहे हैं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra CM Devendra Fadnavis) ने उद्धव ठाकरे को साथ आने का निमंत्रण देकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों को तेज कर दिया है. बुधवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में सदस्य उस समय आश्चर्य में पड़ गए, जब फडणवीस ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को सत्तापक्ष में आने का ‘ऑफर’ दे डाला. बाद में विधानभवन परिसर में समूह फोटोग्राफी के अवसर पर भी अपने बैठने की जगह को लेकर उद्धव ठाकरे असमंजस में दिखाई दिए.

मजाकिया लहजे में दिया ऑफर

विधान परिषद में नेता विरोधी दल अंबादास दानवे का विदाई समारोह था. वह शिवसेना (यूबीटी) के नेता हैं. उनके विदाई समारोह में हिस्सा लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी उपस्थित थे. इसी अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मजाकिया लहजे में उद्धव ठाकरे को संबोधित करते हुए कहा कि उद्धव जी 2029 तक मेरी तो उस तरफ (विपक्ष की ओर) आने की कोई संभावना है नहीं. आप इधर आना चाहें, तो रास्ता निकाला जा सकता है लेकिन उसके लिए कुछ अलग तरीके से सोचना पड़ेगा.

उद्धव ठाकरे ने बताया मजाक

उद्धव ठाकरे ने इस ऑफर को मजाक बताया. उन्होंने कहा कि सदन में ये बातें हंसी-मजाक के रूप में कही गई थीं, उन्हें वैसे ही समझना चाहिए. फडणवीस ने बोलते हुए यह भी याद दिलाया कि अंबादास दानवे कभी भाजपा के ही प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हुआ करते थे लेकिन विधान परिषद सीट के बंटवारे के समय एक सीट तब की अविभाजित शिवसेना के हिस्से में जाने के कारण वह शिवसेना में चले गए थे.

वीडियो देखें: लापरवाही का Live सबूत! गले में सांप डालकर बना रहा था वीडियो, ‘सर्पमित्र’ की खौफनाक मौत

फोटोशूट में बनी असमंजस की स्थिति

विधानभवन की सीढ़ियों के पास हो रही समूह फोटोग्राफी में शामिल होने के लिए जब उद्धव ठाकरे पहुंचे, तो शिवसेना में विभाजन के बाद पहली बार ऐसा अवसर आया जब उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आमने-सामने होना पड़ा. तब शिंदे के बगल में बैठीं विधान परिषद की उपसभापति डॉ.नीलम गोरे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपने स्थान पर अर्थात एकनाथ शिंदे के बगल में बैठने के लिए सीट छोड़ दी. हालांकि, उद्धव वहां नहीं बैठे. तब उनके लिए नीलम गोरे के दाहिनी ओर की कुर्सी खाली कराई गई और वह वहां बैठे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

15 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

26 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

33 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

40 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

40 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

59 minutes ago