देश

Sikkim: युकसोम में आयोजित हुआ सिक्किम आर्ट एंड लिटरेचर फेस्टिवल

सिक्किम कला और साहित्य महोत्सव (एसएएलएफ) के पहले संस्करण का सिक्किम के युकसोम गांव में विश्व शांति और राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के आह्वान के साथ आयोजन हुआ.

ऐतिहासिक स्थल नोर्बूगांग में राज्य सरकार और टीमवर्क आर्ट्स द्वारा आयोजित फेस्टिवल में जलवायु परिवर्तन, वन्यजीव संरक्षण, इतिहास, संस्कृति और जातीयता, कविता, वास्तुकला, लोककथाओं, मानसिक स्वास्थ्य और लेखन सहित व्यापक विषयों पर चर्चा हुई.

शनिवार को उद्घाटन समारोह में बोलते हुए सिक्किम के शिक्षा मंत्री कुंगमा नीमा लेपचा ने कहा कि कला और साहित्य लोगों को एकजुट कर सकते हैं और विश्व शांति के सपने को साकार करने में मदद कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि हम सभी ये जानते हैं कि कला और साहित्य मानव सभ्यता के आरंभ से ही उसके अभिन्न अंग रहे हैं. अभिव्यक्ति के ये दोनों रूप हमारी संस्कृति की रीढ़ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम जानते हैं कि यह साहित्य और कला ही है जो हमें एक-दूसरे को जानने का और एक होने का मौका देती है.

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

18 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

21 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

37 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

53 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

55 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

56 minutes ago