देश

दिल्ली के लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, अब तक 8 लोगों की मौत

Red Fort blast Delhi: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के निकट सोमवार शाम को एक खड़ी कार में हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. धमाके के बाद कार में लगी भीषण आग ने आसपास की तीन-चार अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई. दिल्ली फायर सर्विसेज को शाम 6:55 बजे सूचना मिली और तुरंत सात फायर टेंडरों को मौके पर रवाना कर दिया गया. आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन जांच अभी जारी है.

घटना लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुई, जहां उस वक्त काफी भीड़ थी. धमाके की ताकत इतनी थी कि आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए और खड़ी गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा. प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 2-3 लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और ब्लास्ट के कारणों की पड़ताल कर रही हैं. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि धमाका कार के सीएनजी सिलेंडर फटने से हुआ या किसी अन्य वजह से.

अधिकारी का बयान आया सामने

दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने बताया कि यह एक पार्क्ड कार में ब्लास्ट था जो लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ. हमने तुरंत रिस्पॉन्स दिया और आग बुझा दी. कोई मौत की खबर नहीं है, लेकिन घायलों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है.” पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और आसपास के दुकानदारों व गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है.

फरीदाबाद में मिले थे विस्फोटक

इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया है, खासकर इसलिए क्योंकि आज ही दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ. जम्मू-कश्मीर पुलिस और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरीदाबाद के धौज गांव में एक किराए के फ्लैट से करीब 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट (विस्फोटक बनाने वाला केमिकल) बरामद किया गया. यह सामग्री सूटकेसों और प्लास्टिक कंटेनरों में छिपाकर रखी गई थी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

3 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

8 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

16 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

30 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

35 minutes ago