देश

असम में बड़ा विमान हादसा: जोरहाट एयरबेस पर क्रैश हुआ IAF का AN-32

Assam Plane Crash: भारतीय वायु सेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शुक्रवार (13 जून) को असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही एयरबेस पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मिली जानकारी के मुताबिक, राहत और बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया है और संबंधित एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल दुर्घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. वायु सेना और स्थानीय प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ. बताया जा रहा है कि उतरते समय विमान में विस्फोट हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई. हादसा इतना गंभीर था कि विमान दो हिस्सों में टूट गया. घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. विमान में सवार क्रू और अन्य वायुसेना कर्मियों की स्थिति के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

भारतीय वायु सेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि जोरहाट में AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. वायु सेना ने कहा है कि जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा.

AN-32 है भारत का भरोसेमंद विमान

AN-32 भारतीय वायु सेना के सबसे भरोसेमंद परिवहन विमानों में से एक है. इसे सैनिकों, हथियारों, सैन्य उपकरणों और राहत सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह विमान खास तौर पर ऊंचाई वाले, दुर्गम और खराब मौसम वाले इलाकों में संचालन के लिए जाना जाता है.


ये भी पढ़ें: अभिषेक के घर सुबह-सुबह पुलिस की दबिश, ममता बनर्जी भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचीं


AN-32 की सबसे बड़ी खासियत इसकी छोटे रनवे पर भी टेकऑफ और लैंडिंग करने की क्षमता है. इसी वजह से यह हिमालयी क्षेत्रों, पूर्वोत्तर राज्यों और सीमावर्ती इलाकों में रसद आपूर्ति का अहम हिस्सा रहा है. भारतीय वायु सेना ने इसे 1980 के दशक में अपने बेड़े में शामिल किया था और समय-समय पर इसमें आधुनिक तकनीक से जुड़े कई अपग्रेड भी किए गए हैं. हालांकि, लंबे समय से सेवा में रहने के कारण इसे धीरे-धीरे नए परिवहन विमानों से बदले जाने की योजना पर काम चल रहा है. इसके बावजूद AN-32 आज भी आपदा राहत, मानवीय सहायता और सैन्य अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

5 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago