तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को साफ संदेश देते हुए कहा कि जिन लोगों को तृणमूल कांग्रेस छोड़नी है, वे 21 जुलाई से पहले ही अपना फैसला कर लें. इसके बाद पार्टी नए संकल्प और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी.
ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यसभा सांसद ने अपने इस्तीफे की जानकारी उन्हें पहले ही ईमेल के जरिए दे दी थी. उन्होंने यह भी कहा कि जिस सांसद ने पद छोड़ा और भाजपा के एक नेता से मुलाकात की, उसके लिए वह धन्यवाद देती हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई नेताओं पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है, ताकि वे पार्टी बदलने के लिए मजबूर हो जाएं.
टीएमसी प्रमुख ने दावा किया कि विपक्षी खेमे की ओर से कई लोगों को डराने और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ नेताओं ही नहीं, बल्कि 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाले शहीद परिवारों पर भी दबाव बनाया जा रहा है. ममता ने कहा कि कुछ लोगों को पुलिस के जरिए दूसरे पक्ष में जाने के लिए धमकाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि 21 जुलाई के बाद तृणमूल कांग्रेस एक नए दौर में प्रवेश करेगी और पार्टी नए विचारों व नई योजना के साथ आगे बढ़ेगी. पश्चिम बंगाल की राजनीति में 21 जुलाई का दिन टीएमसी के लिए बेहद खास माना जाता है. हर साल इस दिन पार्टी शहीद दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित करती है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होते हैं.
टीएमसी हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस मनाती है. यह दिन 1993 की उस घटना की याद में मनाया जाता है, जब कोलकाता में पुलिस फायरिंग में 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी. उस समय ममता बनर्जी युवा कांग्रेस की नेता थीं. बाद में यही दिन उनके राजनीतिक आंदोलन का अहम हिस्सा बन गया.
गौरतलब है कि कोयल मल्लिक ने 6 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी. लेकिन शपथ लेने के करीब 101 दिन बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया. हालांकि, उन्होंने अब तक अपने फैसले के पीछे की वजह सार्वजनिक नहीं की है. कोयल मल्लिक के इस्तीफे के साथ ही राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले टीएमसी सांसदों की संख्या चार हो गई है. इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक भी उच्च सदन की सदस्यता छोड़ चुके हैं.
ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी को बड़ा झटका! TMC सांसद और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का राज्यसभा से इस्तीफा, क्या थामेंगी बीजेपी का दामन?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…