Mandsaur Viral Video: जिस मां ने अपनी उंगलियों को थामकर बेटे को चलना सिखाया, जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी मां को बेटे ने बेसहारा छोड़ दिया. मंदसौर बस स्टैंड से सामने आई यह दिल दहला देने वाली घटना समाज और रिश्तों की बदलती कड़वी सच्चाई को बयां करती है.
मंदसौर बस स्टैंड पर इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दुखद घटना सामने आई है. बहू से हुए विवाद के बाद एक बेटे ने अपनी 80 वर्षीय बुजुर्ग मां को घर से निकाल दिया और बस स्टैंड पर अकेला छोड़कर चला गया. ढलती उम्र में बेसहारा हुई मां का बस स्टैंड पर रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपना दर्द बयां किया. घटना के करीब दो महीने बाद जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया और इस कलयुगी बेटे की करतूत की चौतरफा निंदा की जा रही है.
बताया जा रहा है कि घर में बहू के साथ हुए विवाद के बाद कलयुगी बेटे ने अपनी 80 साल की बुजुर्ग मां को घर से निकाल दिया. इतना ही नहीं, वह अपनी लाचार मां को मंदसौर बस स्टैंड पर अकेला छोड़कर चला गया. ढलती उम्र में इस तरह अपनों से मिले धोखे और बस स्टैंड पर लावारिस पड़े रहने के कारण बुजुर्ग महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
जिस मां ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, आज उसी 80 साल की मां को उम्र के आखिरी पड़ाव में बस स्टैंड पर अकेला छोड़ दिया गया।
बताया जा रहा है कि बहू से विवाद के बाद बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को घर से निकाल दिया और बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। इसके बाद वृद्ध महिला ने एक वीडियो के जरिए… pic.twitter.com/xP3qtuUC0x
— Mandeep RajBhar (@MandeepRajBhar9) July 26, 2026
बस स्टैंड पर बेबस खड़ी इस वृद्ध महिला ने एक वीडियो के जरिए अपना दर्द बयां किया. घटना के करीब दो महीने बाद जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. मां के साथ हुई इस बदसलूकी और कलयुगी बेटे की इस करतूत की हर तरफ कड़े शब्दों में निंदा की जा रही है.
यह भी पढ़ें- देवरानी ने दांतों से चबा डाला जेठानी का कान: इटारसी अस्पताल के डॉक्टर हैरान; पहली बार होगी यह अनोखी सर्जरी
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…