ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. शातिर ठगों ने पटवारी की नौकरी के नाम पर कई युवकों से 50 लाख रुपये ऐंठे और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिए.
श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति' दी जाएगी. 1 नवंबर को स्थापना दिवस पर प्रत्येक विजेता को ₹1 लाख और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा.
एमपी में जहरीली शराब का कहर: 3 महीने में तीसरा बड़ा कांड, 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला गरमा गया है. जहरीली शराब पीने के आरोपों के बीच कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मिलकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
करोड़ो की खरीद में AI ने पकड़ी ऐसी धांधली! कचरा गाड़ी 6 लाख की, फिनाइल 33 हजार का; वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस संजय दुबे के वायरल वीडियो में 374 नगरीय निकायों में 1,134 करोड़ रुपये की खरीदी के दौरान कथित अनियमितताओं का खुलासा हुआ है.
खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता कैदी अरुण धुर्वे को पुलिस ने फरारी के चौथे दिन भसनेर के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया. 20 साल की सश्रम कारावास की सजा काट रहा आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था.
‘डस्टबिन भी सुरक्षित नहीं…’ अजनार नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही का फूटा गुस्सा; देखें VIDEO
MP News: एमपी के राजगढ़ में अजनार नदी को साफ करने वाले 20 साल के पर्यावरण कार्यकर्ता बिट्टू तबाही का दर्द छलका है. नदी किनारे लोगों के कचरा डालने के लिए रखे गए डस्टबिन को चोर चुरा ले गए, जिससे परेशान होकर उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है.
डबरा में शराब दुकान के विरोध में चक्काजाम करने वाले 8 लोगों समेत एक अज्ञात पर मामला दर्ज, एसडीओपी ने दी जानकारी
डबरा के पिछोर तिराहे पर अवैध शराब बिक्री और दुकान के विरोध में चक्काजाम करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. 8 नामजद लोगों समेत एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?
Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000 सीमेंट की बोरियों का इस्तेमाल करके मां दुर्गा का 70 फीट ऊंचा आकाशीय (Aerial) ट्रिब्यूट तैयार किया है. 'जहां विश्वास, वहां शक्ति' थीम पर बनी इस कलाकृति ने सबको हैरान कर दिया है.
पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अनोखी पहल व निरंतर प्रयासों से मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एशिया का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) अब आकार ले रहा है.
3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन से विकास योजनाओं तक बड़ा कार्यक्रम
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेंगे. उनके दौरे के दौरान गोपालक सम्मेलन, युवाओं के कौशल विकास, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण समेत कई विकास कार्यों की सौगात प्रदेश को मिलेगी.







