देश

उद्योग और नीति निर्माता मिलकर निकालेंगे समाधान, यूएस के एच-1बी वीजा पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा के नियम सख्त कर दिए. यूएस के एच-1बी वीजा पर भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया आई है.

उपाय के निहितार्थों का किया जा रहा अध्ययन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि भारत सरकार को यूएस एच-1बी वीजा कार्यक्रम पर प्रस्तावित प्रतिबंधों से संबंधित रिपोर्ट्स की जानकारी है. इस उपाय के पूर्ण निहितार्थों का अध्ययन सभी संबंधित पक्षों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें भारतीय उद्योग भी शामिल हैं, जिसने एच-1बी कार्यक्रम से संबंधित कुछ धारणाओं को स्पष्ट करते हुए एक प्रारंभिक विश्लेषण पहले ही प्रस्तुत कर दिया है.

सर्वोत्तम मार्ग पर परामर्श की अपेक्षा

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों के उद्योगों की नवाचार और रचनात्मकता में रुचि है और उनसे आगे के सर्वोत्तम मार्ग पर परामर्श की अपेक्षा की जा सकती है. कुशल प्रतिभाओं की गतिशीलता और आदान-प्रदान ने संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत में प्रौद्योगिकी विकास, नवाचार, आर्थिक विकास, प्रतिस्पर्धात्मकता और धन सृजन में अत्यधिक योगदान दिया है, इसलिए नीति निर्माता पारस्परिक लाभों को ध्यान में रखते हुए हाल के कदमों का मूल्यांकन करेंगे, जिसमें दोनों देशों की जनता के बीच मजबूत संबंध भी शामिल हैं.

आवेदन के लिए हर वर्ष 1 लाख डॉलर

रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस उपाय के परिवारों के लिए उत्पन्न व्यवधान के रूप में मानवीय परिणाम होने की संभावना है. सरकार को उम्मीद है कि अमेरिकी अधिकारी इन व्यवधानों का उचित समाधान कर सकते हैं.

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा प्रोग्राम में बड़े बदलाव करने के लिए एक घोषणा पत्र पर साइन किए. इस घोषणापत्र के अनुसार, अब प्रत्येक आवेदन के लिए प्रति वर्ष 1,00,000 डॉलर का शुल्क देना होगा. ट्रंप का कहना है कि इसका मकसद विदेशी कामगारों की बजाय अमेरिकी लोगों को नौकरी देना है.

व्हाइट हाउस में आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारी नौकरियां हमारे नागरिकों को मिलें. हमें अच्छे कामगार चाहिए और यह कदम उसी दिशा में है.”

ये भी पढ़ें: H-1B Visa: ट्रंप की नई वीजा फीस से मचा हड़कंप, भारत-अमेरिका फ्लाइट का बढ़ा किराया

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बदली अदालतों में सुनवाई की प्रक्रिया, अब इस क्रम में सुने जाएंगे मामले

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में मामलों की सुनवाई के लिए नया और समान…

9 minutes ago

पादरी अंकुर नरूला मामला; सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पादरी अंकुर योसेफ नरूला और उनकी पत्नी की याचिका पर सुनवाई से…

11 minutes ago

जोजरी नदी प्रदूषण मामला; सुप्रीम कोर्ट का राजस्थान सरकार को ZLD प्लांट के लिए आर्थिक सहायता नीति बनाने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी नदी प्रदूषण मामले में राजस्थान सरकार को ZLD प्लांट लगाने वाले…

47 minutes ago

‘सरकार आने दो देख लेंगे…’  शिवपाल यादव को डरा रही सपा कार्यकर्ताओं की जुबान, खींच डाली रेड लाइन

Shivpal Yadav: शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं पर अनुशासन का डंडा चलाते हुए कहा कि अगर…

1 hour ago

West Bengal Encounter: भांजी से रेप और हत्या का मुख्य आरोपी ढेर, सरकार आने के बाद चौथा मामला

West Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल के रायगंज में 12 साल की भांजी से रेप और मर्डर…

1 hour ago