भारत में जब भी स्क्वैश का नाम लिया जाता है, तो जेहन में आने वाला पहला नाम दीपिका पल्लीकल का होता है. 2006 से पेशेवर स्क्वैश खेल रहीं दीपिका ने कई बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया है.
दीपिका पल्लीकल का जन्म 21 सितंबर, 1991 को केरल के कोट्टायम में हुआ था. दीपिका की पारिवारिक पृष्ठभूमि खेल वाली रही है. दीपिका की मां सुजैन पल्लीकल भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेल चुकी हैं. 1976 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट खेला था, सुजैन पल्लीकल उसका हिस्सा थीं. इसलिए दीपिका के लिए खेल में करियर बनाने का फैसला मुश्किल नहीं रहा.
दीपिका ने ओमान के इंडियन स्कूल मस्कट से स्नातक की उपाधि प्राप्त की. उन्होंने चेन्नई के एथिराज कॉलेज फॉर विमेन से उच्च शिक्षा प्राप्त की.
पल्लीकल 2006 से एक पेशेवर भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी के रूप में धूम मचा रही हैं. वह तीन डब्ल्यूएसए खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय हैं. 2012 में महिला एकल विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं. उन्होंने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में महिला युगल स्वर्ण और 2014 के एशियाई खेलों में दो पदक जीते. 2016 में, उन्होंने विश्व युगल चैंपियनशिप में मिश्रित युगल में रजत और महिला युगल में कांस्य पदक जीता. 2018 में, उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित युगल और महिला युगल में रजत और एशियाई खेलों में महिला एकल में कांस्य पदक जीता. वह ग्लासगो विश्व चैंपियंसशिप 2022 और 2024 में डबल्स और मिक्स डबल्स में गोल्ड, 2022 में हांग्झोउ में हुए एशियन गेम्स में मिक्स डबल्स में गोल्ड, 2023 हांग्झोऊ एशियन चैंपियनशिप में मिक्स डबल्स में गोल्ड जीत चुकी हैं.
दीपिका ने अगस्त 2015 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटेकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से शादी की थी. शादी के छह साल बाद 18 अक्टूबर, 2021 को उन्होंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया. मां बनने के बाद भी वह खेल में सक्रिय हैं. 2022 में उन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था.
पल्लीकल सोशल मीडिया सक्रिय रहती हैं और अपने प्रशंसकों से निजी जीवन से जुड़े क्षणों को साझा करती रहती हैं.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत से भिड़ंत से पहले पाकिस्तान ने फिर रद्द की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें किससे ले रहा मदद
-भारत एक्सप्रेस
9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…
अडानी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अडानी ने मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के पुनर्विकास को…
रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऑक्सीजन पार्क के आसपास लगने वाले ठेले-खोमचे,…
Mamata Banerjee Attack : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का TMC ने दावा किया…
छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…
दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…