Meghalaya coal mine blast: मेघालय से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. राज्य के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में अचानक हुए भीषण धमाके ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. इस हादसे में कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खदान के अंदर काम चल रहा था, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हुआ. धमाका इतना तेज था कि अंदर मौजूद मजदूरों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल पाया और वे मलबे में दब गए. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.
प्रशासन को आशंका है कि मृतकों में अधिकांश मजदूर असम के रहने वाले हो सकते हैं, हालांकि मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी की जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.
प्रशासन ने आसपास के इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए. अधिकारियों का कहना है कि धमाके के कारणों का पता लगान के लिए जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती तौर पर खदान में गैस रिसाव या तकनीकी खामी को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
ये भी पढ़ें: ‘PM के साथ कुछ भी हो सकता था…’, लोकसभा में बोले स्पीकर ओम बिरला, पीएम की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान
इस हादसे के बाद मजदूरों की सुरक्षा और अवैध खनन गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने की बात भी कही गई है.
-भारत एक्सप्रेस
यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर की पत्नी बिंदु कपूर को एनसीएलएटी से बड़ा झटका…
PM Modi Council of Ministers meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 नवंबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की…
तमिलनाडु के बहुचर्चित स्कूल मान्यता घोटाले में बंद पूर्व मंत्री अनबिल महेश की जमानत याचिका…
Azam Khan ED remand PMLA court Ghaziabad 426 crore case: गाजियाबाद की विशेष PMLA अदालत…
Pm Modi Philippines Bilateral Meeting Manila 2026: मनीला दौरे पर PM मोदी मेजबान फिलीपींस के…
आईआईटी खड़गपुर देश का पहला आईआईटी बन गया है जिसे एनएमसी (NMC) से पीजी मेडिकल…