देश

गुजरात में संगठनात्मक विस्तार की रफ्तार तेज, RSS प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय दौरा शुरू

Mohan Bhagwat Gujarat Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) बुधवार (4 मार्च) से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस प्रवास के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन भी करेंगे.

मोहन भागवत का पूरा शेड्यूल

कार्यक्रम के अनुसार, वे बुधवार सुबह लगभग 10:30 बजे अहमदाबाद स्थित संघ के प्रांतीय कार्यालय पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 4:45 बजे से 6:15 बजे के बीच खेड़ा जिले के वडतालधाम में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर वडतालधाम में दर्शन करेंगे. यहां वे पूजा-अर्चना करने के साथ संतों से मुलाकात भी करेंगे.

गुरुवार (5 मार्च) को उनका कार्यक्रम अहमदाबाद के जेतलपुरधाम स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर जेतलपुरधाम में निर्धारित है. सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक वे श्री रेवती बलदेवजी हरिकृष्ण महाराज द्विशताब्दी पाटोत्सव समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान वे धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के साथ समुदाय के सदस्यों से संवाद भी करेंगे. साथ ही शाम करीब 4 बजे वे अहमदाबाद से प्रस्थान करेंगे, जिसके साथ उनका यह दो दिवसीय दौरा संपन्न हो जाएगा.

गुजरात में संगठनात्मक विस्तार

उल्लेखनीय है कि संघ प्रमुख पिछले कुछ वर्षों में संगठनात्मक समीक्षा और धार्मिक कार्यक्रमों के सिलसिले में कई बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं. अक्टूबर 2025 में 14 अक्टूबर से शुरू हुए तीन दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने संगठन के शताब्दी वर्ष की तैयारियों के तहत विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लिया था.

इससे पहले जनवरी 2025 में उन्होंने धर्मपुर स्थित श्रीमद राजचंद्र आश्रम का भी दौरा किया था, जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरुओं और आश्रम से जुड़े लोगों से मुलाकात की थी. अहमदाबाद और सूरत सहित राज्य के अन्य शहरों में भी वे स्वयंसेवकों और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर चुके हैं.


ये भी पढ़ें: Holi 2026: पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, ‘रंगों का त्योहार खुशियों की बहार लाए’


अधिकारियों के मुताबिक, यह आगामी दौरा विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की उनकी नियमित यात्रा का हिस्सा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago