देश

मनी लॉन्ड्रिंग केस: सत्येंद्र जैन को लगा बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Money laundering case: दिल्ली उच्च न्यायालय ने धन शोधन के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी. उच्च न्यायालय ने जैन की याचिका खारिज करते हुए कहा कि वह प्रभावशाली व्यक्ति हैं और सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले साल 30 मई को उन्हें गिरफ्तार किया था और वह तिहाड़ जेल में बंद हैं. जैन पर चार कंपनियों के जरिए धन शोधन करने का आरोप है.

जमानत याचिका खारिज

न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने मामले के सह-आरोपी वैभव जैन और अंकुश जैन की जमानत याचिका भी खारिज कर दी. विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा है. उच्च न्यायालय ने कहा कि निचली अदालत के जमानत याचिका खारिज करने के फैसले में कोई भी अवैधता या कोई खामी नहीं है. निचली अदालत के पिछले साल 17 नवंबर को सुनाए गए आदेश को तीनों आरोपियों ने चुनौती दी थी. उच्च न्यायालय ने जांच एजेंसी और ‘आप’ नेता के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद 21 मार्च को जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था.

जैन 10 माह से ज्यादा समय से हैं जेल में

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया गया था. तब से ही सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में हैं. सत्येंद्र जैन जेल में रहते हुए भी नौ महीने तक मंत्री बने रहे थे. सीएम अरंविद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया से एक साथ इस्तीफा लिया था. जेल में रहते हुए भी उनके वीडियो वायरल हुए है. इनही वीडियो की वजह से वह सुर्खियों में बने रहे है और यह वीडियो काफी विवादित था. सत्येंद्र जैन को केजरीवाल का माना जाया हैं. सत्येंद्र जैन केजरीवाल सरकार में काफी रसूख वाले नेता रहे हैं. कुछ दिनों पहले दिल्ली आबकारी मामले में मनीष सिसोदिया को भी जेल हो गई है. सिसोदिया की जमानत याचिका को भी राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago