देश

Bihar Elections 2025: इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले मुकेश सहनी की बड़ी घोषणा, बिहार में 60 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Bihar Elections 2025: बिहार में अगले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं और चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बिहार में विकासशील इंसान पार्टी 2025 में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. शेष सभी सीटों पर हमारे सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने यह भी कहा है कि यह वीआईपी का पहला एजेंडा है.

ये भी पढ़ें: बिहार में कुत्ते के नाम बनाया आवासीय प्रमाण पत्र, पिता का नाम ‘कुत्ता बाबू’, मां का नाम ‘कुटिया बाबू’

तेजस्वी जो फैसला लेंगे, उसके साथ हूं

मुकेश सहनी की इस घोषणा से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इस बार के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ विकासशील इंसान पार्टी है. मुकेश सहनी को ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से भी जाना जाता है.

बता दें कि इससे पहले मुकेश सहनी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार चुनाव को बॉयकॉट करने के फैसले के साथ चलने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि हमारे छोटे भाई तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नेशनल कोऑर्डिनेटर कमेटी के अध्यक्ष हैं. वे जो निर्णय लेंगे, हम उसके साथ जाएंगे. चुनाव आयोग को समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा था कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है. जनता पांच साल के लिए सरकार को चुनती है, लेकिन अगर चुनाव आयोग पक्षपात करके किसी पार्टी को सरकार में लाने का प्रयास करेगा, तो यह लोकतंत्र की हत्या है. इससे अच्छी बात है कि देश में चुनाव ही नहीं हो.


ये भी पढ़ें: “ब्लूटूथ नॉइज़”, पता-“पटना जिला”…बिहार के अफसरों ने ब्लूटूथ का बना डाला आवासीय प्रमाण पत्र


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

टिक-टिक-टिक इंतजार खत्म..! 21 अक्टूबर को खुलेगा ‘जाणता राजा’ का पूरा रोडमैप, साक्षी बनेगा भारत एक्सप्रेस

Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…

38 seconds ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

4 minutes ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

17 minutes ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

18 minutes ago

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

1 hour ago