Girl students fall ill
बुलंदशहर जिले के थाना खानपुर क्षेत्र स्थित कनौना गांव के इंटर कॉलेज में मच्छर निरोधक दवा ( कीटनाशक ) छिड़काव के बाद सोमवार को स्कूल पहुंची छात्राएं बीमार हो गए. पुलिस ने पहले उन्हें बुलन्दशहर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन बाद में गंभीर हालत में 50 छात्राओं को मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
स्कूल प्रशासन द्वारा शनिवार को मच्छर निरोधक कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया था. सोमवार को स्कूल पहुँचने पर छात्राओं की हालत बिगड़ गई. सभी को चेहरे पे जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो रही थी.
आननफानन में सभी को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. कइयों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है. वहीं बच्चों के परिजनों ने इंटर कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
उन्होंने बताया कि शनिवार को स्कूल के कमरों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कर कमरे बंद कर दिए गए. जब सोमवार को छात्र छात्राएँ पहुँचे तो गैस की तरह दवाई ने असर किया जिससे वो बेहोश हो गए. आखिर स्कूल परिसर में कौन सी दवाई का छिड़काव किया गया?
क्या अधिक मात्रा में छिड़काव करने से ऐसी स्थिति बनी की छात्राओं की तबियत बिगड़ गई? इसके लिए किसी जिम्मेवारी तय की जायेगी.
Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…
UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…