देश

‘2014 के बाद बदली भारत की साख, आज दुनिया का बढ़ा भरोसा’; पीएम मोदी के नेतृत्व पर मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया बड़ा बयान

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार की उपलब्धियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत की पहचान पूरी दुनिया में बदली है और आज देश को वैश्विक मंच पर एक मजबूत और भरोसेमंद राष्ट्र के रूप में देखा जा रहा है.

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में नकवी ने कहा कि साल 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सुशासन, स्थिरता और विकास को प्राथमिकता दी है. उनके मुताबिक, भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान कोई अचानक हुई घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे लगातार किए गए प्रयास और मेहनत है. उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा जिस तरह बढ़ी है, उसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को दिया जाना चाहिए.

नकवी ने कहा कि 2024 से पहले देश के राजनीतिक माहौल में कई तरह की चुनौतियां सामने आई थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने राजनीतिक कारणों से प्रधानमंत्री मोदी की छवि को लेकर नकारात्मक बातें फैलाने की कोशिश की, लेकिन इन सबके बावजूद भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत की. उन्होंने कहा कि आज अमेरिका से लेकर अरब देशों तक भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है, जो देश के लिए सकारात्मक संकेत है.

मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर नकवी का बयान

तमिलनाडु सरकार की ओर से मुस्लिम आरक्षण के मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने पर भी नकवी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रावधान नहीं है और इस तरह के प्रयास पहले भी किए गए हैं, लेकिन अदालतों से उन्हें सफलता नहीं मिली.

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं. नकवी ने दावा किया कि ऐसे प्रयासों से लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जाती है, लेकिन इससे राजनीतिक लाभ हासिल नहीं होगा.

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर नकवी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव में जीत और हार होती रहती है, लेकिन हार के बाद एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां चिंताजनक हैं. नकवी ने तंज कसते हुए कहा कि टीएमसी नेताओं को यह सोचना चाहिए कि आखिर पार्टी को चुनावी नुकसान क्यों उठाना पड़ा और क्यों कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं.

एसआईआर को लेकर विपक्ष पर सवाल

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर भी नकवी ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले कुछ नेता इस प्रक्रिया का विरोध करते थे और इसे लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाते थे, लेकिन अब वही लोग इसमें भाग लेने की बात कर रहे हैं.

नकवी के अनुसार, एसआईआर का उद्देश्य सही मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करना और गलत नामों को हटाना है. उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर खुद असमंजस की स्थिति में नजर आ रहा है.

सिंधु जल संधि को लेकर जम्मू-कश्मीर के नेता उमर अब्दुल्ला के बयान पर भी नकवी ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि आतंक और हिंसा के बीच सामान्य संबंध बनाए रखना संभव नहीं है. नकवी ने कहा कि जो लोग भारत के नागरिकों और सैनिकों का नुकसान पहुंचाते हैं, उनके साथ पानी और अन्य मामलों में पहले जैसी स्थिति नहीं रखी जा सकती.

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा सरकार की पहली जिम्मेदारी है और उसी के अनुसार फैसले लिए जाते हैं.

बृजेश पाठक ने भी पीएम मोदी की तारीफ की

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने कहा कि साल 2014 से अब तक प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल रहे हैं.

पाठक ने कहा कि कई देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया है, जो सिर्फ उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं बल्कि भारत और देश के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान है. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा देश की बदलती तस्वीर को दिखाती है.

यह भी पढ़ें: गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर में किया बड़ा फेरबदल, कई IAS-IPS अफसर भेजे गए जम्मू-कश्मीर

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

10 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

18 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

48 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

51 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago