नागालैंड के उपमुख्यमंत्री टीआर जेलियांग के बेटे कुची रंगकाऊ जेलियांग के अचानक निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय और राज्य स्तर के नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है. सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कुची रंगकाऊ जेलियांग के निधन पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि टीआर जेलियांग के बेटे के असमय निधन की खबर से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है. प्रधानमंत्री ने इस मुश्किल समय में जेलियांग परिवार और उनके दोस्तों के प्रति संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की.
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार, दोस्तों और कुची रंगकाऊ को चाहने वाले सभी लोगों के साथ हैं.
नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यांथुंगो पैटन ने कुची रंगकाऊ के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं टीआर जेलियांग और उनके पूरे परिवार के साथ हैं. साथ ही, उन्होंने परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति और साहस मिलने की प्रार्थना की.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी उनके अचानक निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि इस दुखद खबर से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है. मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस नुकसान को सहने की ताकत देने की प्रार्थना की.
नागालैंड के मंत्री जैकब झिमोमी ने भी कुची रंगकाऊ के निधन पर दुख व्यक्त किया और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं.
वहीं, मणिपुर की उपमुख्यमंत्री नेमचा किपजेन ने कहा कि टीआर जेलियांग के बेटे के निधन की खबर बेहद दुखद है. उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की.
मिली जानकारी के मुताबिक, कुची रंगकाऊ जेलियांग का शुक्रवार शाम दीमापुर के ऑलिव अस्पताल में निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अस्पताल ले जाने से पहले वह अपने घर पर बेहोश हो गए थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…
महालया के पावन अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी…
संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भारतीय…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन…
India Pakistan News: पूर्व पाकिस्तानी राजदूत के दिल्ली पहुंचने से भारत-पाक बैकचैनल कूटनीति की सुगबुगाहट…