देश

‘रोज करता है परेशान…’, महिला कर्मचारियों के सामने युवक करने लगा गंदी हरकतें, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

रिपोर्ट- अभिषेक पांडे


नागपुर के मुस्लिम बहुल इलाके मोमिनपुरा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने स्थानीय लोगों और नगर निगम कर्मचारियों के बीच चिंता बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि नागपुर महानगरपालिका के कर्मचारी रोज़ की तरह अपने काम पर थे, तभी एक युवक ने उनके साथ कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करनी शुरू कर दीं. यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद मामला और ज्यादा तूल पकड़ता जा रहा है.

नगर निगम के प्रभावित कर्मचारियों का कहना है कि यह कोई पहली बार की घटना नहीं है. आरोप है कि संबंधित युवक पिछले कई दिनों से इस तरह का व्यवहार कर रहा था और खासकर महिला कर्मचारियों को भी असहज और परेशान करने की कोशिश करता रहा है. कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की हरकतें न सिर्फ काम में बाधा डालती हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी काफी परेशान कर देती हैं.

वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक कर्मचारी यह बताते हुए नजर आता है कि युवक किस तरह से लगातार अभद्र व्यवहार कर रहा था. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराज़गी और चिंता दोनों बढ़ गई हैं. कई लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं होती, जिससे हालात इतने बिगड़ जाते हैं.

घटना के बाद मनपा कर्मचारियों के बीच काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है. उनका कहना है कि जब वे अपनी जिम्मेदारी निभाने जाते हैं, तो उन्हें ऐसे माहौल का सामना करना पड़ता है, जो पूरी तरह असुरक्षित महसूस कराता है. इसी वजह से लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ जिसने इंटरनेट पर मचाया तहलका? जानिए कौन है इसके पीछे का मास्टरमाइंड

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

4 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

5 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट: पीएम की विदेश यात्राओं के उड़ान रिकॉर्ड आरटीआई में देने का CIC आदेश रद्द

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…

23 minutes ago

दिल्ली में दशानन को झटका! रावण से नहीं हुआ एक दिन इंतजार, खुद हुआ भस्म; देखें VIDEO

Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…

31 minutes ago