Anil Kumar Rai
Anil Kumar Rai: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए घर से कार्यालय तक पैदल आने-जाने का संकल्प लिया है. उन्होंने यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण संबंधी अपील से प्रेरित होकर शुरू की है.
कुलगुरु प्रो. राय ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से भी सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों का उपयोग नहीं करने और कार पूलिंग अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और ईरान–इजरायल संघर्ष के बीच ईंधन संरक्षण राष्ट्रीय जिम्मेदारी बन गया है.
उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के लिए वाहन उपयोग कम करने से ईंधन की बचत के साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी. स्वस्थ जीवनशैली के लिए पैदल चलने और साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी है. प्रो. राय ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों से परिसर में वाहन मुख्य द्वार के पास खड़े कर पैदल आने का आग्रह भी किया.
विश्वविद्यालय परिसर में कुलगुरु की इस पहल को सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता की दिशा में प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है.
भारत की ऊर्जा आपूर्ति को निर्बाध रूप से चलाने के लिए पीएम मोदी ने देश के सभी लोगों से पेट्रोल और डीजल की कम खपत करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि जहां तक संभव हो सके, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें. सामान परिवहन के लिए रेलवे को ज्यादा महत्व दें. पीएम मोदी ने अपील की है कि इलेट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाया जाए. जिससे देश पर कम आर्थिक बोझ पड़े.
ये भी पढ़ें- ‘Melody’ के चक्कर में शेयर बाजार में बड़ा कन्फ्यूजन! टॉफी समझकर लोगों ने खरीद लिए रियल एस्टेट कंपनी के शेयर
प्रोफेसर (डॉ.) अनिल कुमार राय भारत के एक शिक्षाविद हैं. उन्होंने शिक्षा और विश्वविद्यालय प्रशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. वर्तमान में वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के कुलपति के रूप में कार्यरत हैं.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…