देश

Nagpur Violence: दंगाइयों का CCTV फुटेज आया सामने, लाठी-डंडों से लैस उपद्रवियों ने बस्तियों में घुसकर किया हमला

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार देर रात दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. शहर में हिंसा के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस बीच, महाल इलाके में बीती रात हुई हिंसा के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. इनमें 50 से 100 लोगों के अलग-अलग समूह गलियों में घूमते दिख रहे हैं. साथ ही, वे वहां मौजूद वाहनों को निशाना बना रहे हैं.

दरअसल, नागपुर के महाल इलाके में विश्व हिंदू परिषद् (विहिप) और बजरंग दल के विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोग सोमवार देर शाम सड़क पर उतर आए. हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उन्हें सड़क पर ही रोक दिया, लेकिन इस बीच कुछ उपद्रवी महाल इलाके में स्थित रिहायशी बस्तियों में घुस आए.

CCTV में कैद हुए दंगाई

यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. इनमें दिखाई दे रहा है कि मुंह पर नकाब बांधे लोगों के हाथों में लाठी-डंडे हैं और वे वाहनों पर पथराव करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अलग-अलग समूहों में मौजूद उपद्रवी गलियों में दौड़-दौड़कर पत्थर बरसा रहे हैं और गलियों में खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इतना ही नहीं, एक सीसीटीवी फुटेज में कुछ उपद्रवी भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और इस दौरान वे जमीन से पत्थर उठाकर दूसरी ओर पथराव भी कर रहे हैं.

10 इलाकों में लगाया गया कर्फ्यू

उल्लेखनीय है कि नागपुर में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के बाद 10 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जिन इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है, उनमें कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर थाना क्षेत्र शामिल हैं.

शहर के पुलिस आयुक्त रविंदर कुमार सिंघल ने एक आदेश जारी कर कहा कि आधी रात से लगाया गया कर्फ्यू अगले आदेश तक लागू रहेगा. पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें बंद करने का अधिकार दिया गया है. कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की

पुलिस आयुक्त ने कहा, “फिलहाल स्थिति शांत है. एक फोटो जलाई गई, जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गए. हमने इस भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की. हमने इस संबंध में कार्रवाई भी की है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.” पुलिस ने नागरिकों से शांति, कानून और व्यवस्था की बहाली में सहयोग करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- नागपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा दंगाई हिरासत में लिए गए, CM Fadnavis ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश

एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है और अब तक पथराव, तोड़फोड़ और पुलिस और दमकल कर्मियों पर हमले में कथित रूप से शामिल 50 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस, एसआरपीएफ और आरएएफ के जवानों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है. पुलिस उपायुक्त समेत एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

6 minutes ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

7 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

15 minutes ago

जज साहब के लाडले का खौफनाक तांडव! मर्सिडीज से कुचलकर स्कूटर सवार को सुलाया मौत की नींद

Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…

16 minutes ago

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

31 minutes ago

‘आई लव यू बेटा…!’मंच पर चप्पलकांड के बाद भी खेसारी का दिल जीतने वाला अंदाज, वायरल हुआ VIDEO

बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…

52 minutes ago