देश

बारिश के गंदे पानी में धोई चाय की केतली! Video देख भड़के लोग; फूटा गुस्सा

Nalasopara Railway Station: मुंबई से सटे नालासोपारा पूर्व रेलवे स्टेशन से सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक चाय विक्रेता कथित तौर पर स्टेशन परिसर में जमा बारिश के गंदे और बदबूदार पानी में चाय की केतलियां धोता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है.

प्लेटफॉर्म नंबर 4 के पास का बताया जा रहा है मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना नालासोपारा पूर्व रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के सामने स्थित क्षेत्र की बताई जा रही है. बारिश के कारण वहां सड़क और गड्ढों में दूषित पानी जमा था. आरोप है कि चाय विक्रेता उसी पानी का इस्तेमाल केतली साफ करने के लिए कर रहा था. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया.

यात्रियों ने जताई स्वास्थ्य को लेकर चिंता

नालासोपारा स्टेशन मुंबई उपनगरीय रेलवे के व्यस्त स्टेशनों में से एक है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं. स्टेशन परिसर में हजारों लोग चाय और अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं. ऐसे में गंदे पानी का इस्तेमाल खाद्य सामग्री से जुड़े बर्तनों की सफाई में किए जाने के आरोप ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. यात्रियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

जांच और कार्रवाई की उठी मांग

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विक्रेता के खिलाफ निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है. साथ ही स्टेशन परिसर में संचालित सभी खाद्य और पेय पदार्थ विक्रेताओं की स्वच्छता जांच कराने की भी मांग उठाई गई है.

यह भी पढ़ें:Delhi POCSO Awareness Month: जुलाई में स्कूलों में होगी ‘गुड टच-बैड टच’ की क्लास, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस मामले में संबंधित रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है. हालांकि, मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सार्वजनिक स्थानों पर खाद्य सुरक्षा मानकों के सख्ती से पालन की मांग कर रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

28 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

36 minutes ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

41 minutes ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

49 minutes ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

57 minutes ago