देश

PM Atal Pension Yojana: मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक सहारा, हर माह हजार रुपये जमा करके भी मिलेगा फायदा

PM Atal Pension Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देश-विदेश से उन्हें शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं. महाराष्ट्र के नालासोपारा निवासी मध्यमवर्गीय परिवार के कृष्ण कुमार दुबे और उनकी पत्नी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई अटल पेंशन योजना से कृष्ण कुमार दुबे जुड़े हैं, उन्होंने इस योजना को मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बताया. उन्होंने कहा कि यह योजना हमारे जैसे लोगों के लिए वरदान है. मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं.

कृष्ण कुमार दुबे हर महीने 1,000 रुपये कर रहे हैं निवेश

मीडिया से बातचीत में कृष्ण कुमार दुबे ने अटल पेंशन योजना से जुड़कर अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि वे एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने इस योजना की जानकारी बैंक से प्राप्त की और तुरंत इसमें शामिल हो गए. वे प्रतिमाह 1,000 रुपये जमा कर रहे हैं ताकि बुढ़ापे में आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल कर सकें.

दुबे ने कहा कि यह योजना मध्यमवर्गीय लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है. इससे भविष्य सुरक्षित महसूस होता है. मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे इस सरकारी योजना का लाभ अवश्य उठाएं. उन्होंने आगे बताया कि इस योजना ने न केवल उनके भविष्य को सुरक्षित किया, बल्कि सरकारी योजनाओं को अपनाने से जीवन में स्थिरता और आत्मविश्वास भी बढ़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दुबे परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी. कृष्ण कुमार ने प्रधानमंत्री के लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

सरकारी योजनाओं से बढ़ा आत्मविश्वास और स्थिरता

प्रीति दुबे ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर कहा कि हम सबकी उम्र प्रधानमंत्री मोदी को लग जाए, ताकि वे लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें. वे देश के लिए शानदार कार्य कर रहे हैं और हम उनके प्रयासों की सराहना करते हैं. मेरे पति कृष्ण कुमार पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए अटल पेंशन योजना से जुड़े हैं, जिससे हमें भविष्य की चिंताओं से मुक्ति मिली है. मैं देशवासियों से अपील करती हूं कि वे भी ऐसी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें.

ये भी पढ़ें: PM Modi 75th Birth Day: मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, बोले- मेरी इच्छा है आप स्वतंत्र भारत के 100 वर्ष पूरे होने पर सेवा करते रहें”

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मां भालू का रौद्र रूप! कार पर चढ़कर किया हमला, डैशकैम में कैद हुआ खौफनाक VIDEO

Japan Bear Attack Video: जापान के होक्काइडो में सड़क पर अचानक एक मादा भालू ने…

8 minutes ago

हो जाए सावधान! देर रात गुम रहा खूनी चाकूबाजी… बिहार में लगतार तीन को उतारा मौत के घाट

Chhapra News: सारण के एकमा स्थित परसागढ़ गांव में देर रात हुई हिंसक चाकूबाजी में…

14 minutes ago

डॉक्टर नहीं हैवान! 8 साल की बच्ची के साथ की सारी हदें पार… पहले चिमटे से दागा फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…

30 minutes ago

मुख्यमंत्री के शहर में चल रही दबंगई, कुर्सी को लेकर सपा नेताओं में घमासान; संजय निषाद ने अखिलेश को दे डाली चेतावनी

UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…

35 minutes ago

TMC के खास चेहरे पर BJP का दांव, राज्यसभा के लिए 2 सीटों पर घोषित किए नाम

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…

54 minutes ago