देश

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर पीएम मोदी का संबोधन, महिलाओं में दिखा उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभिवादन जनसभा’ को संबोधित किया. प्रधानमंत्री को देखने और सुनने के लिए नारी शक्ति बेहद उत्साहित नजर आईं. भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए स्थल पर फव्वारे और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के भी लोग पहुंचे थे.

जनसभा में पहुंची हुमा बानो ने कहा,

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक फैसला है. ये अधिनियम लागू होना चाहिए, क्योंकि 33 फीसदी आरक्षण महिलाओं में भेदवभाव नहीं करेगा और महिलाएं समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी.”

लुबिना बेबी ने कहा कि पीएम मोदी को देखने को लेकर बहुत उत्साह है. इसी कारण चिलचिलाती धूप में जनसभा में पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री जब भी कोई अच्छी योजना लाते हैं तो विपक्ष के पेट में दर्द होता है. प्रधानमंत्री ने महिलाओं की आंखों के आंसू पोंछे हैं. इसके साथ ही महिलाओं को मुखिया भी बनाया है.

मऊ से आए अबू फैजल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरा फैन हूं. मैं प्रधानमंत्री की 175 से अधिक रैलियों में हिस्सा ले चुका हूं. देश में जहां भी प्रधानमंत्री की जनसभा होती है, वहां जाता रहता हूं.

उन्होंने यहां तक दावा कर दिया कि इस बार भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है. पीएम मोदी के नेतृत्व में मुसलमानों को सम्मान मिल रहा है और उनके लिए काम भी हो रहा है.

जनसभा में पहुंची एक महिला ने कहा,

“हम बहुत उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई हैं.”

वहीं, एक अन्य महिला ने कहा,

“मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देती हूं. उन्होंने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है. एक समय था जब महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलने से डरती थीं. आज उनका मान-सम्मान और पहचान भी बढ़ा है.”

ये भी पढ़ें: ‘सपा-कांग्रेस ने महिलाओं को हक से वंचित रखा, अब कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूंगा’, काशी में गरजे पीएम मोदी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago