Nawada Police Clash: बिहार के नवादा में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई भिड़ंत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. नवादा-हिसुआ मार्ग पर शोभिया मंदिर के पास हुई इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक तरफ भीड़ पुलिसकर्मियों पर हाथ उठाती दिख रही है, तो दूसरी तरफ एक युवक खून से लथपथ हालत में पुलिस पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा रहा है. पुलिस ने इस मामले में सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मैजिक चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यातायात थाने के सिपाही मनोज सिंह जाम खुलवाने के लिए ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान एक मैजिक वाहन (छोटा कमर्शियल वाहन) गलत दिशा से प्रवेश कर गया. जब सिपाही ने चालक को गाड़ी हटाने को कहा, तो विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि जब सिपाही ने मोबाइल से वीडियो बनाना चाहा, तो चालक ने मोबाइल छीन लिया और वहां मौजूद भीड़ ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक विकास कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी गाड़ी जब्त कर ली है. हालांकि, इस सिक्के का दूसरा पहलू भी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए सामने आया है.
लहूलुहान युवक: वायरल वीडियो में एक युवक गाड़ी से खून से लथपथ हालत में बाहर निकलता दिख रहा है, जिसका आरोप है कि सिपाही ने उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की.
प्राथमिकी दर्ज: पुलिस ने विकास कुमार, राहुल कुमार, गाड़ी मालिक रोहित कुमार और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की FIR दर्ज की है.
इस घटना के बाद इंटरनेट पर दो तरह के वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं. एक वीडियो में पुलिसकर्मी की पिटाई होती दिख रही है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, दूसरे वीडियो में घायल युवक की हालत देखकर स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली और ‘अत्यधिक बल प्रयोग’ पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…