देश

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल में बनेगी डबल इंजन की सरकार..’, एनडीए नेता बोले- ममता की निर्मम सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बुधवार को आए एग्जिट पोल पर बिहार से एनडीए नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी. मंगल पांडे ने दावा किया कि 4 मई को पश्चिम बंगाल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनना तय है और वहां डबल इंजन की सरकार बनेगी.

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे ने कहा कि बंगाल की जनता ने दोनों चरणों में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर भारी संख्या में वोटिंग की, जो साफ संकेत है कि जनता ममता बनर्जी की निर्मम सरकार को उखाड़ फेंकना चाहती है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव चाहती है और ममता बनर्जी के खिलाफ काफी आक्रोश है. असम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछले दो कार्यकाल में राज्य को विकास की राह पर बहुत आगे बढ़ाया है.

असम में भाजपा को तीसरी बार सत्ता मिलने का भरोसा

पांडे ने विश्वास जताया कि असम की जनता तीसरी बार भी भाजपा को मौका देगी और 4 मई को फिर से भाजपा की सरकार बनेगी. बिहार में कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए मंगल पांडे ने कहा कि सीवान रोड रेज मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने साफ संदेश दिया कि अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़कर भाग जाएं, क्योंकि अब कोई तीसरा रास्ता नहीं बचा है.

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी- राजू तिवारी

लोजपा (रामविलास) नेता राजू तिवारी ने कहा कि असम में भाजपा की सरकार थी, पूरा विश्वास है कि बंगाल में भी सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, भाजपा के लिए जनता के दिलों में प्रेम भी दिखा है और वहां भाजपा की सरकार बनना जरूरी है. कानून व्यव्स्था के मुद्दे पर राजू तिवारी ने कहा कि अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा.

जदयू नेता उमेश कुशवाहा ने कहा कि माहौल तो एनडीए के पक्ष में ही है. एग्जिट पोल पर कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी हो सकती है. हम लोगों ने बंगाल चुनाव को देखा है, जनता बदलाव चाहती है, ममता बनर्जी के खिलाफ भारी गुस्सा था. बिहार की कानून व्यवस्था पर कहा कि कोई कानून हाथ में लेगा तो बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी का ‘सफलता मंत्र’: श्लोक के जरिए बताया कैसे बिना निराश हुए मेहनत करना ही राष्ट्र की असली ताकत

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

29 seconds ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

23 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

27 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

42 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

53 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

53 minutes ago