मानसून सत्र के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 8वीं वाहिनी द्वारा विभिन्न संभावित आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पूर्व तैनाती (Pre-Deployment) की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है, जिससे कि संभावित प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूस्खलन, जलभराव आदि के समय त्वरित और प्रभावी बचाव एवं राहत कार्यों को अंजाम दिया जा सके.
इस पूर्व तैनाती योजना के अंतर्गत, वाहिनी द्वारा हाल ही में 18 बचाव दलों को प्रशिक्षित करते हुए एक मॉबिलाइजेशन अभ्यास (Mobilization Drill) आयोजित किया गया, जिसमें दलों को आपातकालीन परिस्थितियों में अल्पतम समय में तैनात होकर प्रभावी बचाव कार्य करने हेतु तैयार किया गया. यह ड्रिल आपदा प्रबंधन में तत्परता, तालमेल और दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था.
वर्तमान में एक बाढ़ बचाव दल को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पूर्व तैनात कर दिया गया है, जहां यह दल संभावित आपदा की स्थिति में आवश्यक सहायता हेतु पूर्ण रूप से तैयार है। इसके अतिरिक्त, अन्य दो टीमें शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद एवं बरेली जिलों में पूर्व तैनात की जाएंगी.
सभी टीमें महिला रेस्कुर्स ,k-9 डॉग ,डीप डाइवर, उन्नत बचाव उपकरणों, बोट , जीवन रक्षक सामग्री एवं संचार संसाधनों से पूर्णतः सुसज्जित हैं तथा प्रशिक्षित कार्मिकों द्वारा संचालित की जा रही हैं. यह टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर “आपदा सेवा सदैव सर्वत्र” के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए मानव जीवन की रक्षा हेतु हर परिस्थिति में तत्पर हैं.
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल सदैव देश की सेवा एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दृढ़ संकल्पित, सशक्त एवं सजग रूप में कार्य कर रही है, तथा भविष्य में भी आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने हेतु सदैव तैयार रहेगी.
जनसंपर्क अधिकारी
8वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…