देश

Delhi BMW Case में नया खुलासा, आरोपी के पिता का निकला अस्पताल

Delhi BMW Case: दिल्ली कैंट इलाके में हुए BMW हादसे ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. जिस न्यू लाइफ अस्पताल में घायल दंपति को भर्ती कराया गया था वो अस्पताल आरोपी महिला चालक गगनप्रीत के पिता परीक्षित का ही बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक परीक्षित उस अस्पताल के तीन साझेदारों में से एक हैं. अब सवाल उठ रहे हैं कि जब पास में एम्स जैसे बड़े अस्पताल मौजूद थे, तो फिर पीड़ितों को 17-19 किलोमीटर दूर इस अस्पताल क्यों ले जाया गया.

क्या है पूरा मामला?

हादसा रविवार शाम हुआ, जब नवजोत सिंह और उनकी पत्नी बंगला साहिब गुरुद्वारा से लौट रहे थे. दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास तेज़ रफ्तार BMW ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. नवजोत सिंह (जो वित्त मंत्रालय में उप सचिव थे) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं.

पुलिस जांच में क्या निकला?

पुलिस जांच में सामने आया कि BMW गगनप्रीत चला रही थी और उसका पति साथ में बैठा था. टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई और बाइक डिवाइडर के पास टूटी हालत में मिली. हादसे के बाद दोनों को मुखर्जी नगर स्थित न्यू लाइफ अस्पताल ले जाया गया, जो घटनास्थल से काफी दूर है. नवजोत के बेटे ने भी सवाल उठाया कि अगर उन्हें पास के अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी.

FIR में नई धाराएं जोड़ी गई

अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या जानबूझकर पीड़ितों को उस अस्पताल ले जाया गया ताकि सबूतों को प्रभावित किया जा सके. इसी वजह से आरोपी गगनप्रीत के खिलाफ एफआईआर में नई धाराएं जोड़ी गई हैं. FIR में BNS की धारा 238, 281, 105 और 125बी, जो सबूत छुपाने और नष्ट करने से जुड़ी हैं.

इसे भी पढ़ें-Delhi BMW Case: अफसर को रौंदने वाली महीला गिरफ्तार, व्हीलचेयर पर बैठाकर ले गई पुलिस

फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि हादसे के बाद क्या कोई साजिश रची गई थी या नहीं. मामला अब सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि एक संभावित साजिश की तरफ बढ़ता दिख रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago