बिजनेस

AI क्रांति की ओर भारत! भारत में सबसे तेज AI अपना रहीं कंपनियां, माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Microsoft 2025 Work Trend Index: भारतीय कंपनियां अब भविष्य की तैयारी के लिए अपने कामकाज के तरीकों में बड़ा बदलाव ला रही हैं. माइक्रोसॉफ्ट की नई रिपोर्ट “वर्क ट्रेंड इंडेक्स 2025” के मुताबिक, देश के 93 फीसदी कारोबारी नेता मानते हैं कि आने वाले 12 से 18 महीनों में उनकी कंपनियां कर्मचारियों की मदद के लिए एआई एजेंट्स का इस्तेमाल करेंगी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की कई कंपनियां पहले ही अपने ऑपरेशन्स को इस तरह डिजाइन कर रही हैं, जहां इंसान और एआई मिलकर काम करें. सर्वे में शामिल 59 फीसदी नेताओं ने बताया कि उनकी कंपनियां टीम और बिजनेस प्रोसेस में अलग-अलग कामों को ऑटोमेट करने के लिए एआई एजेंट्स का इस्तेमाल कर रही हैं. माइक्रोसॉफ्ट ने ऐसी कंपनियों को “फ्रंटियर फर्म्स” कहा है, जो कामकाज के नए ढांचे अपनाने में सबसे आगे हैं.

भारत में सबसे ज्यादा रणनीतिक बदलाव

दिलचस्प बात यह है कि भारतीय कंपनियों में बदलाव की रफ्तार दुनिया के मुकाबले सबसे ज्यादा है. 90 फीसदी बिजनेस एक्जिक्यूटिव्स ने कहा कि यह साल बिजनेस मॉडल को नए सिरे से सोचने के लिए बेहद अहम है. 64 फीसदी कंपनियां एआई को अपनाकर उत्पादकता बढ़ाने को प्राथमिकता दे रही हैं, जबकि ज्यादातर नेता मानते हैं कि डिजिटल एजेंट्स जल्द ही वर्कफोर्स की क्षमता बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे.

नए रोल और नई जिम्मेदारियां तय कर रही कंपनियां

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कंपनियों में एआई से जुड़े नए रोल तैयार हो रहे हैं. 92 फीसदी नेताओं ने कहा कि उनकी कंपनियां वर्कफ्लो डिजाइनर और सॉफ्टवेयर ऑपरेटर जैसे एआई-फोकस्ड पदों पर विचार कर रही हैं. आधे से ज्यादा नेता मानते हैं कि जल्द ही टीमें मल्टी-एजेंट सिस्टम्स बनाकर जटिल कामकाज संभालेंगी.

इस बदलाव के बीच कंपनियां अपने कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने पर जोर दे रही हैं. 51 फीसदी एक्जिक्यूटिव्स ने कहा कि अगले एक साल में उनका सबसे बड़ा फोकस अपस्किलिंग यानी कर्मचारियों को नई तकनीक सिखाना होगा. वहीं 63 फीसदी मैनेजर्स का मानना है कि अगले पांच सालों में एआई ट्रेनिंग टीमों की रोजमर्रा की जिम्मेदारी बन जाएगी.

भारतीय वर्कफोर्स तैयार एआई अपनाने के लिए तैयार

माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट बताती है कि भारत इस बदलाव के लिए तैयार है. देश के करीब दो-तिहाई कर्मचारी और 80 फीसदी कारोबारी नेता पहले ही एआई एजेंट्स से परिचित हैं. इसका मतलब है कि भारतीय वर्कफोर्स अब एआई को उत्पादकता का साझेदार मानने के लिए तैयार हो चुका है.

ये भी पढ़ें- ‘अब नरमी बरतने का समय खत्म’: भारतीय की निर्मम हत्या पर ट्रंप का वादा, आरोपी को मिलेगी कड़ी सजा

ग्लोबल स्तर पर तेज़ी से बढ़ा एआई का इस्तेमाल

दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट के Copilot ऐप्स के अब 10 करोड़ से ज्यादा मासिक सक्रिय यूजर्स हैं. यह माइक्रोसॉफ्ट 365 के इतिहास में सबसे तेजी से अपनाई गई तकनीक बन गई है. माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हर महीने 80 करोड़ से ज्यादा लोग एआई फीचर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. पिछले तिमाही में ही ग्राहकों ने Copilot Studio के जरिए 10 लाख से ज्यादा कस्टम एआई एजेंट्स बनाए.

भारत बन रहा है मिसाल

कंपनी का कहना है कि भारतीय कंपनियां सिर्फ एआई को आजमा नहीं रहीं, बल्कि उसे तेजी से अपने कामकाज में स्केल कर रही हैं. यह बदलाव इस ओर इशारा करता है कि आने वाले वक्त में भारत में कामकाज का मॉडल एआई-ड्रिवन यानी एआई-आधारित होगा.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

35 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago