नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने असम के डिसपुर लास्ट गेट, गुवाहाटी में इंडिपेंडेंस डे 2024 के दौरान कई धमाकों की साजिश के तहत लगाए गए आईईडी मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये साजिश प्रतिबंधित आतंकी संगठन ULFA (I) द्वारा रची गई थी.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान असम के डिब्रूगढ़ जिले के निवासी भार्गव गोगोई और सुमु गोगोई के रूप में हुई है. दोनों आरोपी देश की संप्रभुता, सुरक्षा और अखंडता को चुनौती देने और दहशत फैलाने की साजिश में सीधे तौर पर शामिल थे. इन गिरफ्तारियों के बाद इस मामले (RC-03/2024/NIA-GUW) में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या तीन हो गई है.
बता दें कि इस मामले की जांच सितंबर 2024 में डिसपुर पुलिस से अपने हाथ में लेने के बाद NIA ने पिछले महीने तीन आरोपियों के खिलाफ BNS, UAPA और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की थी.
-भारत एक्सप्रेस
Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…
CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…
Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…