देश

“भामाशाह के दो बेटे थे…”, निशांत कुमार की नई ‘हिस्ट्री क्लास’ पर राजद ने कसा तंज, वीडियो किया शेयर

Nishant Kumar Bihar: बिहार के नव नियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं. एक वायरल वीडियो में निशांत कुमार इतिहास से जुड़ी ऐसी बात कहते नजर आए, जो ऐतिहासिक रूप से सही नहीं है. नीतीश कुमार के बेटे के इस वीडियो पर राष्ट्रीय जनता दल ने एनडीए पर परोक्ष रूप से तंज कसा है.

वीडियो शेयर करते हुए राजद ने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा,

गाय हमारी माता है. गाय के चार पैर होते हैं. गाय की दो आँख होती है. गाय के दो कान होते हैं. गाय हमें दूध देती है.

राजद की तरफ से शेयर किये गए वीडियो में निशांत कुमार कहते सुनाई दे रहे हैं कि भामाशाह ने अपने “दो पुत्रों” को महाराणा प्रताप को सौंप दिया था ताकि वे मुगल सेना को हरा सकें. उन्होंने यह भी कहा कि भामाशाह ने युद्ध के लिए बड़ी आर्थिक सहायता दी थी और धन का इस्तेमाल हमेशा देश और गरीबों की सेवा में होना चाहिए.

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

हालांकि, इतिहासकारों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके इस बयान पर सवाल उठाए. ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, भामाशाह मेवाड़ के प्रमुख वित्तीय सहयोगी और महाराणा प्रताप के करीबी थे, लेकिन उनके केवल एक पुत्र जीवाशाह कवाडिया थे. जीवाशाह ने बाद में महाराणा प्रताप के पुत्र अमर सिंह प्रथम की सेवा की थी.

इतिहास के अनुसार, महाराणा प्रताप 1576 की हल्दीघाटी की लड़ाई के लिए प्रसिद्ध हैं, जहां उन्होंने अकबर की सेना का मुकाबला किया था. युद्ध के बाद भी उन्होंने कई वर्षों तक मेवाड़ पर शासन किया.

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की आई बाढ़

निशांत कुमार के बयान के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूज़र ने लिखा, “निशांत कुमार ने इतिहास का मल्टीवर्स खोल दिया है.” वहीं दूसरे यूज़र ने तंज कसते हुए कहा, “इतिहासकार वर्षों से रिसर्च कर रहे थे, लेकिन निशांत कुमार ने 30 सेकंड में नई स्क्रिप्ट लिख दी.”

ये भी पढ़ें- ‘ऊपर कोई नहीं आएगा…’, ‘लालू के लाल’ का वायरल देसी अवतार; बिहार की राजनीति छोड़ गांव की छत पर क्या कर रहे तेज प्रताप?

एक अन्य यूज़र ने मजाक में लिखा, “अब इतिहास के अध्यापकों को बच्चों से कहना पड़ेगा कि किताबों में जो लिखा है वही पढ़ो, वायरल वीडियो नहीं.” इस पूरे मामले के बाद विपक्षी दल भी सरकार पर निशाना साध रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार ट्रेंड कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

6 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago