उत्तर प्रदेश

अखिलेश का नया ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला: PDA प्लस अगड़े, 2027 के लिए महाराणा प्रताप बने जरिया

Akhilesh Yadav PDA Strategy: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अभी एक साल बाकी है, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से ही चुनाव की तैयारियों को लेकर अपने-अपने पासे फेंकने शुरू कर दिये हैं. इसकी एक बानगी आज लखनऊ में देखने को मिली. जहां महाराणा प्रताप की जयंती पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने क्षत्रिय समाज को टारगेट करते हुए कई बड़े ऐलान किये.

महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने योगी सरकार से महाराणा प्रताप जयंती पर 2 दिन छुट्टी की मांग की. एक दिन तैयारी के लिए और दूसरा उत्सव मनाने के लिए.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के अरविंद सिंह गोप, आनंद भदौरिया, आईपी सिंह, उदयवीर सिंह, और जूही सिंह सहित कई क्षत्रिय नेता मौजूद रहे.

महाराणा प्रताप जयंती पर 2 की छुट्टी की मांग

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि हम योगी सरकार से महाराणा प्रताप जयंती पर 2 दिन की छुट्टी की मांग करते है. जिससे की एक दिन तैयारियां कर सके और दूसरे दिन धुमधाम से उत्सव मनाया जा सके. इसके साथ ही सपा सुप्रीमो ने कहा कि वह रिवरफ्रंट पर महापुरूषों के नाम पर पार्क बनाने की योजना बना रहें है. जिसकी उन्होंने घोषणा भी कर दी है. आगे उन्होंने कहा कि जो प्रतिमा बनाई जाएगी उस प्रतिमा की तलवार सोने की बनाई जाएगी.

अखिलेश: बिजेपी के एजेंडे का कारोबार नहीं

अखिलेश ने आगे कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक जाति के नहीं है, बल्कि वो सभी के हैं और यह बिजेपी के एजेंडे का कारोबार नहीं है. इसलिए सैकड़ों वर्षों से लग रहे मेले के विरोध कर रही है. वो भी उस समय जब देश युद्ध में फंसा हुआ है और सरकार गुपचुप तरीके से एलओआई पत्र (LOI Letter) जारी कर रही.

अखिलेश यादव का ठाकुरों को साधने की कोशिश

राजनीतिक पंडित अखिलेश यादव की इस राजनीतिक मूव को PDA की रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं. कहा जा रहा है कि महाराणा प्रताप जयंती को लेकर अखिलेश यादव ठाकुरों को साधने की कोशिश कर रहे हैं. जानकारों का कहना है कि अखिलेश यादव अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बना रहे है. जिसमें वो भाजपा के खिलाफ अगड़ों-पिछड़ों को एकजुट कर रहे है.

यह भी पढ़ें:विराट कोहली की टीम को तगड़ा झटका! होम ग्राउंड पर फाइनल खेलने का सपना टूटा, यहां शिफ्ट हो गया IPL फाइनल

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

6 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

6 hours ago