देश

नीतीश कुमार के बेटे निशांत को मिला MLC टिकट, विधान परिषद चुनाव की सूची जारी

Bihar MLC elections 2026: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. आने वाले बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें कई नए और चर्चित नाम शामिल किए गए हैं. खास बात यह है कि इस बार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और राज्य के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (Nishant Kumar MLC) को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है, जिससे राजनीतिक चर्चा और तेज हो गई है.

JDU ने चार नामों पर लगाई मुहर

बिहार में विधान परिषद की कुल 9 सीटों पर चुनाव होने हैं, जबकि एक सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा. इन्हीं सभी सीटों को ध्यान में रखते हुए जेडीयू ने अपने चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. पार्टी ने द्विवार्षिक चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों को चुना है, जबकि उपचुनाव के लिए एक अलग नाम तय किया गया है.

उपचुनाव वाली सीट पर जेडीयू ने ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, द्विवार्षिक चुनाव के लिए जिन नामों की घोषणा की गई है, उनमें पटना जिला से निशांत कुमार, मधुबनी से भारती मेहता और पश्चिम चंपारण से शिवरानी देवी प्रजापति शामिल हैं. इस सूची में दो महिला उम्मीदवारों को जगह देकर पार्टी ने महिला प्रतिनिधित्व को भी बढ़ावा देने की कोशिश की है. कुल मिलाकर जेडीयू की इस सूची से यह साफ है कि पार्टी इस चुनाव में नए चेहरों और संतुलित प्रतिनिधित्व पर फोकस कर रही है.

नीतीश कुमार की सीट पर उपचुनाव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद उनकी खाली हुई सीट पर अब उपचुनाव हो रहा है. उनके इस्तीफे के बाद बिहार में एनडीए की सरकार सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी. हाल ही में मई में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली थी. उन्होंने उस समय कहा था कि बिहार की जनता का समर्थन उनके साथ है और वे लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे.

स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल रहे निशांत कुमार

सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्री का काम संभाल रहे हैं, लेकिन फिलहाल वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. नियम के अनुसार मंत्री बनने के बाद 6 महीने के भीतर उन्हें विधानसभा या विधानपरिषद में से किसी एक का सदस्य बनना जरूरी है. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद निशांत कुमार सक्रिय रूप से राजनीति में शामिल हुए.


ये भी पढ़ें: RSS को पता है क्यों नहीं बन पा रहा है भारत विश्वगुरु, मोहन भागवत ने बताई सबसे बड़ी कमी


बिहार में विधानपरिषद की 9 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को प्रस्तावित हैं. 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के पास 202 विधायक हैं, जबकि महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं. इस स्थिति में 10 में से एक सीट पर महागठबंधन की जीत की संभावना मानी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

5 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

6 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

7 hours ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

7 hours ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

7 hours ago