Donald Trump Cuba Sanctions
Donald Trump Cuba Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला के बाद अब क्यूबा पर कार्रवाई करने वाले हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनल, उनकी पत्नी और तीन अन्य लोगों पर प्रतिबंध लगा दिये हैं. बताया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन इस द्वीपीय देश पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कदम उठाया है.
ट्रंप प्रशासन की तरफ से लगाये गए प्रतिबंधों में क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो और विल्मा एस्पिन के बेटे अलेजांद्रो कास्त्रो एस्पिन का भी नाम है. वो क्योबा के रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग में सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं. साल 2016 में हवाना में हुई बैठक में राउल कास्त्रो ने उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का स्वागत किया था.
इस उत्तरी अमेरिकी देश क्यूबा पर नए प्रतिबंध ऐसे समय लगाये गए हैं जब वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को जबरदस्ती सत्ता से हटाने के बाद क्यूबा में सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं. इस धमकी के बाद क्यूबा में ईंधन सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ गई थी. देश में भीषण बिजली कटौती और आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के क्यूबा पर लगाये गए प्रतिबंधों का देश के वित्तीय प्रणाली पर बड़ा असर पड़ता है. इन प्रतिबंधों के लगाए जाने के बाद व्यक्तियों की संपत्ति और अमेरिकी बैंक खातों में जमा पैसे फ्रीज हो जाते हैं.
क्यूबा पर लगाये गए प्रतिबंधों पर ट्रंप ने कहा कि यह देश भुखमरी से गुजर रहा है, उसके पास न तो ऊर्जा है, न ही तेल है और न ही पैसा है. उनके पास जमीन का एक खूबसूरत टुकड़ा है जहां पर सुंदर रिजॉर्ट बनाए जा सकते हैं.
हालांकि अंतरराष्ट्रीय मामलों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञ ट्रंप के इन प्रतिबंधों को बेवकूफी बता रहे हैं. कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एमेरिटस और लैटिन अमेरिका पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रिचर्ड फेनबर्ग का कहना है कि क्यूबा के राष्ट्रपति सहित अन्य लोगों पर लगाये गए प्रतिबंध बेकार हैं. इनकी अमेरिका में संपत्तियों का होना न के बराबर है.
ये भी पढ़ें- एक तरफ भारत में कॉकरोच पर सियासत, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया में 1 लाख से ज्यादा जिंदा कॉकरोच जब्त, दी जाएगी इच्छामृत्यु
उनका कहना है कि ट्रंप के ये उपाय क्यूबा पर लगाये गए नाकाबंदी को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच संघर्ष को बढ़ाने के उद्वेश्य से लगाये गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…
Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट के CISF कैंप…
एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…
जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…
CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…
Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…