देश

समाजसेवी नितेश कुमार का हिन्दू युवा वाहिनी में बढ़ा कद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मिलेगी गति

Nitesh Kumar Singh HYV: गाजियाबाद के प्रखर युवा नेता और समाजसेवी नितेश कुमार सिंह को हिन्दू युवा वाहिनी में एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ ने उनकी निष्ठा, सेवाभाव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनीत किया है. उवके पिछले अनुभव को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है.

नेतृत्व द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, नितेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कमान सौंपी गई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ ने विश्वास जताया है कि वह संगठन के सिद्धांतों, नियमों और अनुशासन का पालन करते हुए तन-मन-धन से राष्ट्र और संस्कृति के उत्थान में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे.

लंबा है संगठनात्मक अनुभव (Who is Nitesh Kumar Singh)

नितेश कुमार सिंह का यह मनोनयन उनके लंबे समय से चले आ रहे सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान का परिणाम है. इससे पहले वह हिन्दू युवा वाहिनी में प्रदेश मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. अपने पिछले दायित्वों के दौरान उन्होंने गाजियाबाद और आसपास के जिलों में युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, संगठन का विस्तार करने और बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने में बेहद सक्रिय भूमिका निभाई थी. उनके इसी जमीनी अनुभव को देखते हुए अब उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है.

संगठन विस्तार का लक्ष्य (Nitesh Kumar Singh Hindu Yuva Vahini)

नए दायित्व के साथ ही राष्ट्रीय महासचिव नितेश कुमार सिंह को संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के कुछ प्रमुख लक्ष्य भी सौंपे गए हैं. इसके तहत वे आगामी तीन महीनों के भीतर अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन करेंगे. साथ ही, जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने के लिए हर महीने संगठन में कम से कम 20 नए प्राथमिक सदस्यों को शामिल करने का महत्वपूर्ण कार्य भी उनके नेतृत्व में किया जाएगा.

अपनी इस नई नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए नितेश कुमार सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने संकल्प लिया कि वे संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और निष्काम भाव से निर्वहन करेंगे. उनका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति के सेवा कार्यों को और अधिक गति प्रदान करना और युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को सुदृढ़ करना है.

मील का पत्थर बनेगे नितेश कुमार

नितेश कुमार सिंह को हिन्दू युवा वाहिनी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया जाना इस बात का प्रमाण है कि संगठन में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं को हमेशा बड़ा मंच मिलता है. अपने पुराने अनुभवों (प्रदेश मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष) के बल पर वे न केवल गाजियाबाद बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के जनाधार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे. यह नई नियुक्ति आगामी समय में युवाओं को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के कार्यों से जोड़ने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

6 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

18 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

20 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

22 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

25 minutes ago

‘तिरंगे के लिए अड़ा रहा बेटा’, रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर बवाल, क्या बोले रॉबर्ट और प्रियंका वाड्रा?

Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…

30 minutes ago