देश

महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद के बीच नितेश राणे की एंट्री, दिया विवादित बयान

महाराष्ट्र में एक तरफ भाषा विवाद का मामला सुर्खियां बटोर ही रही है. इसी बीच महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने एक ऐसा बयान दिया जिसने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. राणे अपने बयान को लेकर हमेशा खबरों में बने रहते हैं. अब उन्होंने बयान देते हुए कहा है कि गोल टोपी, दाढ़ी वाले लोग मराठी बोलते हैं क्या?

नीतेश राणे ने क्या कहा ?

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे ने कहा कि जो लोग गरीब हिंदुओं पर हाथ उठाते हैं उन्हें हिम्मत है तो नलबजार और मोहम्मद अली रोड जैसे इलाकों में जाकर जिहादियों से भिड़कर दिखाएं. उनका कहना था कि वहां के लोग कभी मराठी बोलते नहीं दिखते फिर भी उन्हें कोई कुछ नहीं कहता.

बयान का क्या पड़ेगा प्रभाव ?

इस बयान के पीछे की भावना चाहे जो भी हो लेकिन इसका लहजा और शब्द चयन काफी विवादित माना जा रहा है. भाषा विवाद पहले ही महाराष्ट्र में गरमाया हुआ है और अब इसमें धर्म का तड़का लगाना हालात को और बिगाड़ सकता है. राणे का कहना है कि गरीब हिंदू अगर हिंदी बोलते हैं तो उन्हें मारा जाता है, लेकिन वही सख्ती उन इलाकों में नहीं दिखाई जाती जहां मराठी नहीं बोली जाती है.

मराठी नहीं बोलने पर दुकानदार से मारपीट

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर मुंबई का एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें मराठी नहीं बोलने पर MNS के कार्यकर्ताओं ने दुकानदार के साथ मारपीट की थी. इस घटना पर भी राणेने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार सख्त कार्रवाई करेगी.

अब सवाल ये उठता है कि क्या इस तरह के बयान समाज में एकता बढ़ाएंगे या और ज़्यादा दरार डालेंगे? क्या नेताओं को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए, खासकर जब वे सरकार में हों? राजनीति में वोट बैंक की लड़ाई में ऐसे बयान अक्सर दिए जाते हैं लेकिन इसका असर आम लोगों पर पड़ता है. समाज में पहले से ही तनाव है, और ऐसे बयान आग में घी डालने का काम करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

7 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

49 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

58 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago