दुनिया

प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने स्वागत भाषण में पढ़ी PM Modi की कविता, बोलीं- आप एक परिवर्तनकारी शक्ति हैं

PM Modi In Trinidad and Tobago: प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे. उन्होंने यहां त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला पर्साद-बिसेसर से मुलाकात की. वो पल खास रहा जब पीएम कमला ने पीएम मोदी की किताब ‘आंख आ धन्य छे’ में प्रकाशित एक कविता का उल्लेख किया.

पीएम कमला ने पढ़ी कविता

कमला ने इस कविता के माध्यम से भारत और कैरेबिया के बीच स्थायी रिश्ते और पीएम मोदी के भारतीय प्रवासियों के साथ गहरे भावनात्मक संबंधों को रेखांकित किया.

‘आंख आ धन्य छे’ में कविता गुजराती भाषा में लिखी है. इसमें लिखा है:

“मेरे मन की गहराइयों में, मैं अतीत में बहुत दूर जाता हूं.

हर पल एक याद बनकर खुलता है, मेरी स्मृतियां आसानी से लौट आती हैं.

हर चेहरा आसानी से पहचाना जाता है, कुछ भी छिपा नहीं रहता, क्योंकि सत्य साफ दिखाई देता है.

हमारे उन साथियों के लिए, जिनके साथ हमने कष्ट सहे.

वे कभी भुलाए नहीं जाते, एक साथ सहे उन कष्टों को अंत में वे ही यात्रा बन जाते हैं.”

अपने संबोधन में उन्होंने मोदी की जमकर प्रशंसा की और उनके दौरे को गहरा सम्मान और साझा इतिहास का क्षण बताया. पीएम कमला ने कहा, “हमें एक ऐसे व्यक्ति की उपस्थिति का सौभाग्य प्राप्त है जो हमारे लिए बहुत प्रिय है. यह दौरा सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है. मुझे विश्व के सबसे सम्मानित और दूरदर्शी नेताओं में से एक, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने का विशेष सौभाग्य प्राप्त है.”

यह भी पढ़ें- “अब छठी पीढ़ी तक के प्रवासी भारतीयों को OCI कार्ड दिए जाएंगे”, पीएम मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए किया बड़ा ऐलान

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री, आप एक परिवर्तनकारी शक्ति हैं जिन्होंने भारत के शासन को बेहतर बनाया और अपने देश को एक प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया. आपके दूरदर्शी और भविष्यवादी पहलों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया, एक अरब से अधिक नागरिकों को सशक्त किया, और सबसे बढ़कर, आपने विश्व भर के भारतीयों के दिलों में गर्व की भावना जगाई.” उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान मोदी के नेतृत्व और भारत की वैश्विक वैक्सीन मैत्री पहल को भी रेखांकित किया.

यह प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का त्रिनिदाद एंड टोबैगो का पहला दौरा है और 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का इस कैरिबियाई देश का पहला द्विपक्षीय दौरा है. पीएम मोदी की यह यात्रा त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

8 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

49 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago