देश

Bihar New Cabinet: जानें CM नीतीश के साथ कितनी महिलाओं ने ली मंत्री पद की शपथ, कहां-किसे मिली थी जीत?

बिहार में NDA की नई सरकार का गठन पूरा हो चुका है. राष्ट्रीय जनातांत्रिक गठबंधन ने विधायक दलों का नेता और बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार चुन लिया है. आज (20नवंबर) के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में नीतीश कुमार समेत 26 मंत्रियों ने शपथ ली है. अब चर्चा इस बात की है कि जिस महिला वोट ने NDA को सत्ता की बागडोर सौंपी, उसके लिए मंत्री मंडल में कितनी जगह बनी है.

3 महिलाओं को मिला मंत्री पद

मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद बाकी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. कुल 26 मंत्रियो ने शपथ ली है. इसमें तीन महिला मंत्री लेसी सिंह (Lesi Singh), रमा निषाद (Rama Nishad) और श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) शामिल हैं. श्रेयसी सिंह व रमा निषाद बीजेपी से और लेसी सिंह JDU से विधायक हैं. उप्रेंद्र कुशवाह की पत्नी स्नेहलता कुशवाह के भी शपथ लेने की चर्चा थी, लेकिन उन्हें फिलहाल मंत्री मंडल में जगह नहीं मिली. शपथ के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सभी को बधाई दी और बिहार की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही.

मंत्रियों ने 50 हजार से ज्यादा मतों से जीती सीट

JDU से महिला मंत्री लेसी सिंह ने धमदाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उनके खिलाफ RJD के संतोष कुमान मैदान में थे. लेसी सिंह ने इस सीट पर 55 हजार वोट से जीत दर्ज की. रमा निषाद, जो बीजेपी के टिकट पर औराई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही थीं, उनके सामने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के भोगेंद्र साहनी थे. रमा ने इस सीट पर 57 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की. तीसरी महिला मंत्री श्रेयसी सिंह ने जमुई विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. RJD मोहम्मद शमसाद आलम को उन्होंने 54 हजार वोटों से हराया.

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार के अलावा जेपी आंदोलन के वो कौन से नेता हैं जो मुख्यमंत्री बने?

बिहार में कितनी महिला वोटर थीं?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे देखें तो महिला वोटरों की भूमिका बेहद प्रभावशाली रही है. महिलाओं ने चुनावी नतीजों को इस तरह का रूप दिया है कि राजनीतिक दल अब इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. 2025 में पुरुष की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने वोट किया. बिहार में कुल 7.4 करोड़ वोटरों में महिला वोटरों की संख्या 3.51 करोड़ है. इसमें से बड़ी संख्या पहले से नीतीश कुमार को वोट देती आ रही है. बिहार चुनाव में महिला वोटरों के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की वजह से चुनाव का रुख पूरी तरह बदल गया. इस बार के चुनाव में 71.6% महिलाओं ने मतदान किया, जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

4 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

18 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

19 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

31 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

35 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

38 minutes ago