Noida International Airport भारत के सबसे बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है, लेकिन इसके संचालन में लगातार देरी हो रही है. डीजीसीए (DGCA – नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) से मई 2025 में एयरोड्रम लाइसेंस मिलने की संभावना है. हालांकि, जब तक एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता, तब तक निर्माण कार्य में देरी के चलते यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (YIAPL) को हर दिन 10 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ रहा है.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह के अनुसार, 29 सितंबर 2024 से कंपनी पर रोजाना 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है. यानी अब तक करीब 24 करोड़ रुपये का जुर्माना भरा जा चुका है. जब तक नोएडा एयरपोर्ट पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाता, यह जुर्माना जारी रहेगा.
यही वजह है कि डीजीसीए से जरूरी लाइसेंस मिलने में देरी हो रही है.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण स्विट्जरलैंड की ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल (Zurich Airport International) द्वारा किया जा रहा है.
Noida International Airport के चालू होने से दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा.
मई 2025 में डीजीसीए से लाइसेंस मिलने की उम्मीद- लाइसेंस मिलने के बाद, एयरपोर्ट के संचालन की प्रक्रिया शुरू होगी.
इसे भी पढ़ें- अक्षरधाम मंदिर पहुंचे पीएम लक्सन, न्यूजीलैंड के लिए हिंदू समुदाय के योगदान को सराहा
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…