देश

नोएडा बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति ने किया ‘गोल्डन सिटी अवॉर्ड’ से सम्मानित

केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. 3 से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में नोएडा को देश का पहला सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है. साथ ही नोएडा को ‘सुपर स्वच्छ लीग’ के अंतर्गत ‘गोल्डन सिटी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया.

यह पहला अवसर है जब नोएडा को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त हुआ है. इस समारोह में उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा, नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम, एसीईओ और अन्य अधिकारी मौजूद थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान नोएडा प्राधिकरण को प्रदान किया.

स्वच्छता में जनभागीदारी का मिला इनाम

नोएडा को यह पुरस्कार डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, गांवों में सफाई व्यवस्था में सुधार, तकनीकी प्रयोग और जनभागीदारी जैसे मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है. शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण में नोएडा को कुल 12,500 अंकों में से 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए. मंत्रालय की टीम ने नोएडा में औचक निरीक्षण भी किया था.

इस मौके पर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम ने कहा, ‘यह सम्मान हमारी टीम की मेहनत और जनता के सहयोग का नतीजा है. हमने गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाई, तकनीक का इस्तेमाल किया और लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा. आने वाले वर्षों में हम इस रैंकिंग को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे.’

मीडियम सिटी कैटेगरी में नोएडा

गौरतलब है कि नोएडा को इससे पहले भी वर्ष 2021, 2022 और 2023 में स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है. इस बार नोएडा ने अपनी श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा. स्वच्छता सर्वेक्षण में शहरों को उनकी जनसंख्या के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, जिनमें स्मॉल सिटी, वेरी स्मॉल सिटी, मीडियम सिटी, बिग सिटी और मिलियन प्लस सिटी शामिल हैं. नोएडा मीडियम सिटी की श्रेणी में आता है, जिसकी आबादी 3 लाख से 10 लाख के बीच है.


ये भी पढ़े: उद्धव ठाकरे ने CM फडणवीस से की मुलाकात, कल ही मिला था बीजेपी संग आने का ऑफर


भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

10 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

11 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

14 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

17 minutes ago

‘तिरंगे के लिए अड़ा रहा बेटा’, रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर बवाल, क्या बोले रॉबर्ट और प्रियंका वाड्रा?

Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…

22 minutes ago

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के Q2 नतीजे शानदार, EBITDA में 67% की जबरदस्त बढ़ोतरी

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने Q2FY27 के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी…

24 minutes ago