देश

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू, शशि थरूर के समर्थक नामांकन पत्र लेने पहुंचे

नई दिल्ली – दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कांग्रेस वरिष्ठ नेता शशि थरूर के अधिकृत प्रतिनिधि नामांकन पत्र लेने के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार, शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपने रिक्वेस्ट लेटर में नामांकन पत्र के पांच सेट देने की मांग भी की है.

कांग्रेस नेता शशि थरूर और अशोक गहलोत का नाम इस चुनाव में सबसे आगे चल रहा है, जिनका चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में कई सालों बाद ऐसा हो रहा है कि गांधी परिवार इस चुनाव में खड़ा नहीं हो रहा है.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अब तक जहां दो नाम सामने आ रहे रहे थे, वहीं दो अन्य कांग्रेस नेता भी नामांकन पत्र लेने पहुंचे हैं और दोनों का दावा है कि उनके पास 10 प्रस्तावक हैं. इनमें पहला उत्तरप्रदेश के संभल से आए विनोद साथी हैं और दूसरे हिमाचल के मंडी से आए लक्ष्मीकांत शर्मा हैं, हालांकि इन्हें नामांकन पत्र अभी तक नहीं दिया गया है.

दरअसल, पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है. अब आज से पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी जो 30 सितंबर तक चलेगी. जो भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना चाहता है, वह पर्चा दाखिल कर सकता है. पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाला केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण इस मतदान की देखरेख करेगा.

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर रखी गई है. वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी जबकि चुनाव परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. वोटिंग तभी होगी जब दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे. अगर चुनाव में एक मात्र प्रत्याशी होगा है तो उसे निर्विरोध चुन लिया जाएगा.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

12 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

44 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

50 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago