देश

उत्तर मध्य रेलवे में पर्यावरण पखवाड़ा 2025, पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान और जन जागरूकता की पहल

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे में महाप्रबंधक श्री उपेन्द्र चन्द्र जोशी तथा श्री अनिमेष कुमार सिन्हा प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर महोदय के मार्गदर्शन एवं रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार दिनांक 22 मई 2025 से दिनांक 5 जून 2025 तक पर्यावरण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है.

पखवाड़े का संचालन मुख्यालय से श्री शिवाजी कदम (मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक) के समन्वयन से किया जायेगा तथा सभी मंडलों से मंडल रेल प्रबंधक, मुख्य कारखाना प्रबंधक तथा उनकी टीमें इसमे शामिल रहेगी.

पखवाड़े का शुभारंभ

इस पखवाड़े में पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न कार्यक्रमों काआयोजन किया जाएगा पखवाड़े का शुभारंभ दिनांक 22.05.2025 को साइकिल जागरूकता रैली के माध्यम से महाप्रबंधक महोदय द्वारा किया जाएगा. इस पखवाड़े के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों एवं कारखानो में पर्यावरण के संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यों का आयोजन किया जाएगा.

विशेषत: 1 जून को एक लाख से अधिक पौधों का पौधारोपण किया जाएगा तथा इन पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित की जाएगी इस कार्य हेतु वन विभाग एवं अन्य सरकारी विभागों, गैर सरकारी संस्थाओं एवं पर्यावरण प्रेमियों का सहयोग लिया जाएगा ताकि इन पौधों को सूखने से बचाया जाए .

पखवाड़े में इस वर्ष के पर्यावरण दिवस की विषय वस्तु “प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” के अनुसार कपड़े के थैलो स्टील की बोतलों का वितरण किया जाएगा. ज़ोन के विभिन्न स्टेशनों एवं उसके आसपासके परिक्षेत्र में पौधारोपण का कार्यक्रम एवं साफ सफाई का कार्यक्रम किया जाएगा .

स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम

प्लास्टिक प्रदूषणके संदर्भ में जागरूकता कार्यक्रम एवं क्विज का आयोजन किया जाएगा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए स्टेशन परिसर के विभिन्न स्टालो की जांच की जायेगी. संबंध में उत्तर मध्य रेलवे का सभी नागरिकों से निवेदन है कि पर्यावरण के संरक्षण हेतु आप सभी का सहयोग आपेक्षित है.

पौधों को लगाए ही नहीं वरन उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करें, पान गुटखा खाकर कार्यालय, आवासीय परिसरों इत्यादि जगहों पर इधर-उधर न थूंके, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें, कूड़ा कूड़े-दान में ही डालें या कूड़ा-गाड़ी वाले को दें जिससे कि हमारे आस पास का वातावरण शुद्ध रहे.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ के इनामी समेत 27 नक्सली ढेर, 3 दशकों में पहली बार इतना बड़ा एंटी-नक्सली अभियान चला: गृह मंत्री अमित शाह

-भारत एक्सप्रेस 

 

विशाल तलवार

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

6 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

18 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

56 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago